ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरबिज़नेसभारतराज्य

पीएमसी बैंक के डायरेक्टर बॉर्डर से गिरफ्तार

Share

नेपाल के रास्ते कनाडा भागने के फिराक में था दलजीत सिंह

मुंबई। पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक (पीएमसी) के के डायरेक्टर बॉर्डर से गिरफ्तार किए गए हैं। लगभग 4,355 करोड़ रुपये के बैंक स्कैम के मुख्य आरोपी और बैंक के डायरेक्टर दलजीत सिंह बल को रक्सौल बॉर्डर से इमिग्रेशन विभाग ने गिरफ्तार कर लिया है। वह देश छोड़कर कनाडा भागने की तैयारी में थे। उसकी गिरफ्तारी की सूचना इकोनॉमिक ऑफेंस विंग को दी गई।

बता दें कि दलजीत सिंह बल लगातार पांच एजेंसियों को चकमा देकर फरार चल रहा था। नेपाल घुसने से पहले ही इमिग्रेशन विभाग की टीम ने धर दबोचा। पूछताछ में पता चला है कि नीरव मोदी एवं विजय माल्या की तरह दलजीत सिंह भी देश छोड़कर नेपाल के रास्ते कनाडा भगाने की फिराक में था।

महाराष्ट्र से वह रक्सौल बॉर्डर तक बड़ी आसानी से पहुंच गया, लेकिन नेपाल में घुसने से पहले उसे पकड़ लिया गया।

धोखाधड़ी और घोटाले से जुड़ा मामला सामने आने के बाद आरबीआई ने साल 2019 में पीएमसी बैंक के बोर्ड को भंग कर दिया था। बैंक ने अवैध तरीके से 6500 करोड़ रुपये का लोन दिया था। इस धोखाधड़ी और घोटाले में बैंक के कई सीनियर अधिकारी शामिल पाए गए थे।

पीएमसी बैंक के पूर्व एमडी जॉय थॉमस और पूर्व चेयरमैन वरयाम सिंह को पिछले साल अक्टूबर में मुंबई की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग ने गिरफ्तार कर लिया था।


Share

Related posts

जियो ने स्पेक्ट्रम खरीदने के लिए एयरटेल के साथ किया समझौता

samacharprahari

लॉस एंजिलेस के जंगलों की आग हॉलीवुड हिल्स तक पहुंची, अफरा-तफरी का माहौल

samacharprahari

गुजरात में 500 डॉक्टरों ने एक साथ ली बीजेपी की सदस्यता

Prem Chand

बिना क्लिनिकल परीक्षण के बच्चों को कोविड का टीका लगाना बड़ी आपदा: हाईकोर्ट

Amit Kumar

सीएम के भाई के 13 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

samacharprahari

वीजा धोखाधड़ी मामले में नौसेना अधिकारी को मिली जमानत

Prem Chand