ताज़ा खबर
PoliticsTop 10राज्य

सीएम के भाई के 13 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

Share

जयपुर। राजस्थान में राजनीतिक संकट के बीच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भाई अग्रसेन के ठिकानों पर छापेमारी की है। यह छापेमारी फर्टिलाइजर (उर्वरक) घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में हो रही है। ईडी की ओर से यह छापेमारी देशभर में कई स्थानों पर की गई है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भाई के ठिकानों पर एक उर्वरक घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले के मामले में देशव्यापी छापेमारी की गई है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने इस मामले में राजस्थान, पश्चिम बंगाल, गुजरात और दिल्ली में लगभग 13 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। अधिकारियों ने कहा कि जोधपुर में अग्रसेन गहलोत के ठिकानों पर भी तलाशी ली जा रही है। इस कथित उर्वरक घोटाले के मामले में 7 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया जा रहा है।

ईडी ने कथित उर्वरक घोटाला मामले में सीमा शुल्क विभाग की शिकायत और आरोपपत्र के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग के तहत एक आपराधिक मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में छह, गुजरात में चार, पश्चिम बंगाल में 2 और दिल्ली में एक स्थान पर पीएमएलए के तहत एजेंसी द्वारा छापे मारी की जा रहा है।

बता दें कि इससे पहले 13 जुलाई को ही इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने एक आभूषण कंपनी के जयपुर सहित चार शहरों में मौजूद ठिकानों पर छापेमारी की थी। आयकर विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली, जयपुर और मुंबई में इनकम टैक्स विभाग ने ओम कोठारी समूह से जुड़े संस्थानों व दुकानों पर छापेमारी की है। सुनील कोठारी, डीपी कोठारी और विकास कोठारी की कंपनी एनएसई और बीएसई पर सूचीबद्ध है।

इसके अलावा, ईडी ने जयपुर में राजीव अरोड़ा के आम्रपाली कार्यालय पर भी छापा मारा था। राजीव अरोड़ा राज्य कांग्रेस कार्यालय के सदस्य हैं। आयकर विभाग ने कांग्रेस नेता धर्मेंद्र राठौर के कार्यालय और निवास सहित राज्य भर में कई स्थानों पर भी छापा मारा था।


Share

Related posts

रिलायंस ने केडी-डी6 क्षेत्र की दो-तिहाई नई गैस खुद खरीदी

samacharprahari

आज तड़के उल्का से टकराएगा नासा का स्पेसक्राफ्ट

samacharprahari

samacharprahari

गोल्डन वीजा रूट धनकुबेरों पर मेहरबान

Prem Chand

दो गुट और दो मैदान..महाराष्ट्र में ठाकरे और शिंदे का शक्ति प्रदर्शन

samacharprahari

सी-विजिल ऐप पर आचार संहिता के उल्लंघन के मामले दर्ज

Prem Chand