ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरबिज़नेसराज्य

कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग के सीएमडी और सीएफओ गिरफ्तार

Share

ईडी ने काले धन मामले में पार्थसारथी और हरि के खिलाफ की कड़ी कार्रवाई

मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने काले धन को सफेद करने के मामले में कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग लिमिटेड (केएसबीएल) के सीएमडी सी पार्थसारथी और ग्रुप सीएफओ जी. कृष्णा हरि को गिरफ्तार किया है। यह मामला ग्राहकों से कथित तौर पर 2,873 करोड़ रुपये से अधिक की प्रतिभूतियों के हेर-फेर से जुड़ा है।

ईडी ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि एजेंसी ने 20 जनवरी और 25 जनवरी को हैदराबाद में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की एक विशेष अदालत के समक्ष दोनों को पेश किया था। अदालत ने उन्हें 27 से 30 जनवरी तक चार दिन की ईडी हिरासत में भेजने का आदेश दिया।

पीएमएलए के आपराधिक प्रावधानों के तहत ईडी मामले की जांच कर रही है। निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक समेत कई अन्य बैंकों द्वारा दर्ज की गई कई तेलंगाना पुलिस की प्राथमिकी पर यह जांच आधारित है।

निवेशकों का आरोप है कि ग्राहकों की प्रतिभूतियों को कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग लिमिटेड द्वारा अवैध रूप से डायवर्ट किया गया था। बैंकों और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) के साथ ऋण के लिए इन्हें गिरवी रखा गया था, जो बाद में ‘डिफॉल्ट’ हो गए थे।


Share

Related posts

उत्पीड़न और रिश्वत के आरोप में हिरासत में लिए बीजेपी विधायक

Prem Chand

बीएसएफ के हथियारों को बाहर बेचते थे, अब गिरफ्तार

samacharprahari

भारत में 33 लाख से अधिक बच्चे कुपोषित: सरकारी आंकड़े

samacharprahari

यस बैंक घोटाला: लंदन में राणा की संपत्ति जब्त करेगी ईडी

samacharprahari

पूर्व पुलिस आयुक्त की होगी ‘प्रारंभिक जांच’

samacharprahari

रिलायंस इंडस्ट्रीज में 15 अरब निवेश करेगा अरामको

samacharprahari