ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरबिज़नेसराज्य

गेल के डायरेक्टर रंगनाथन सस्पेंड, रिश्वत मामले में हुई थी गिरफ्तारी

Share

मुंबई। केंद्र सरकार ने रिश्वत मामले में गिरफ्तार गेल (इंडिया) लिमिटेड के डायरेक्टर (मार्केटिंग) ई. एस. रंगनाथन को निलंबित कर दिया है। रंगनाथन पर गेल से पेट्रो-रसायन प्रोडक्ट खरीदने वाली निजी क्षेत्र की कंपनियों को ‘छूट’ देने के लिए रिश्वत लेने का आरोप है। उन्हें सीबीआई ने रविवार को गिरफ्तार किया था।
आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने 17 जनवरी को एक आदेश में कहा कि जांच जारी रहने तक रंगनाथन को सेवाओं से सस्पेंड कर दिया गया है।

रंगनाथन को जुलाई 2020 में गेल का डायरेक्टर (मार्केटिंग) नियुक्त किया गया था। वह अगले साल मई में रिटायर होने वाले थे। रंगनाथन पर 50 लाख रुपये की रिश्वत के एवज में निजी कंपनियों को छूट देने का आरोप है।


Share

Related posts

‘असली शिवसेना’ पर कानूनी घमासान, सुप्रीम कोर्ट ने मांगा महाराष्ट्र स्पीकर के मूल रिकॉर्ड

Prem Chand

5-जी नेटवर्क की नीलामी में चीन की कंपनियों को शामिल नहीं करने की अपील

samacharprahari

सुप्रीम कोर्ट ने स्पेसिफिक परफॉर्मेंस डिक्री की असाइनमेंट पर लगाई मुहर

Prem Chand

ट्रिपल इंजन सरकार में खींचतान, खतरे में महाराष्ट्र सरकार !

Prem Chand

नाइट कर्फ्यू से छूट की सीमा बढ़ी

samacharprahari

नवी मुंबई में लाखों के मोबाइल ले उड़े चोर

samacharprahari