ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरदुनिया

मोगादिशु हवाई अड्डे के बाहर भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत

Share

मोगादिशु। सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाहर बुधवार को हुए भीषण विस्फोट में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य घायल हो गए। मदीना अस्पताल में काम करने वाले डॉक्टर अब्दुलकादिर आदम ने हताहतों की संख्या के संबंध में जानकारी दी।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि वहां से गुजर रहे संयुक्त राष्ट्र के काफिले को निशाना बनाया गया है। विस्फोट बेहद कड़ी सुरक्षा वाले हवाई अड्डे की ओर जाने के रास्ते की जांच चौकी पर हुआ। अल कायदा से जुड़ा आतंकवादी संगठन अल शबाब जिसका सोमालिया के कई हिस्सों पर नियंत्रण है, अकसर राजधानी के महत्वपूर्ण इलाकों में धमाकों को अंजाम देता है।


Share

Related posts

शिंदे-फडणवीस सरकार ने औरंगाबाद का नाम बदलने का प्रस्ताव मंजूर किया

samacharprahari

3 साल का काम 6 महीने में! शिवाजी महाराज का पुतला गिरने बाद मूर्तिकार का इंटरव्यू वायरल

Prem Chand

60 लाख वोटरों को हटाना लोकतंत्र पर हमला, मालेगांव फैसले पर भी डिंपल ने उठाए सवाल

samacharprahari

प्रगतिशील महाराष्ट्र में नहीं थम रही किसानों की आत्महत्या

samacharprahari

चित्रकूट जेल में गैंगवार, तीन क्रिमिनल ढेर

Prem Chand

आवास उद्योग के लिए कई रियायतों की घोषणा

samacharprahari