ताज़ा खबर
OtherTop 10बिज़नेस

खाद्य तेलों पर स्टॉक लिमिट नहीं लगाएगी महाराष्ट्र सरकार

Share

मुंबई। खाद्य तेलों और तिलहनों की जमाखोरी रोकने के लिए केंद्र सरकार ने मार्च 2022 तक स्टॉक सीमा मानदंड लागू करने का फैसला राज्य सरकारों पर छोड़ा था। कारोबारियों के विरोध के बाद महाराष्ट्र सरकार ने अगले तीन महीने तक स्टॉक लिमिट नहीं लगाने का फैसला किया है।

सरकार के इस फैसले का एपीएमसी के व्यापारियों ने स्वागत किया है। कारोबारियों का कहना था कि जल्द ही नई पैदावार बाजार में आ जाएगी और फिलहाल खाद्य तेलों की कीमतें भी स्थिर बनी हुई हैं। इसलिए केवल घरेलू खाद्य तेल पर स्टॉक प्रतिबंध लगाना उचित नहीं होगा।

अखिल भारतीय खाद्य तेल व्यापारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शंकर ठक्कर ने बताया कि व्यापारियों के एक प्रतिनिधि मंडल ने महाराष्ट्र खाद्य आपूर्ति सचिव विजय वाघमारे से मुलाकात की थी। स्टॉक सीमा लागू करने से किसानों के साथ ही व्यापारियों का भी नुकसान होगा।


Share

Related posts

बिहार को मिलेगा विशेष राज्य का दर्जा!

samacharprahari

दिल्ली स्टेशन पर भगदड़, महाकुंभ जा रहे 18 लोगों की मौत, दम घुटने से जानें गईं, CCTV फुटेज सील, अस्पताल के पास सुरक्षा बल तैनात

Prem Chand

कनाडा में प्‍लेन क्रैश, 2 भारतीय पायलटों की मौत

Prem Chand

अदानी समूह पर एलआईसी का 3.9 अरब डॉलर निवेश विवाद: वॉशिंगटन पोस्ट रिपोर्ट में खुलासे

samacharprahari

मनी लॉन्ड्रिंग केस में नवाब मलिक के खिलाफ 5 हजार पेज की चार्जशीट दायर

Prem Chand

नामांकन के बाद फडणवीस ने कहा- महायुति की 278 सीटों पर उम्मीदवार तय

Prem Chand