ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

सौ करोड़ रुपये वसूली मामले में देशमुख पहुंचे जेल, 6 नवंबर तक ईडी की कस्टडी में रहेंगे

Share

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री को रात एक बजे ईडी ने किया गिरफ्तार

मुंबई। महाराष्ट्र के होटलमालिकों से हर माह सौ करोड़ रुपये की वसूली की मांग करनेवाले पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख अब जेल पहुंच गए हैं, जबकि मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह देश से फरार हो गए हैं।

राज्य के पूर्व गृहमंत्री देशमुख को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने लगभग 13 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद सोमवार की रात को गिरफ्तार कर लिया। ईडी ने दावा किया है कि वरिष्ठ एनसीपी नेता पूछताछ के दौरान टालमटोल कर रहे थे।

सुबह से देर रात तक होती रही पूछताछ

वसूली के मामले में हाईकोर्ट के निर्देश पर अपनी कुर्सी गंवानेवाले एनसीपी नेता देशमुख दक्षिण मुंबई स्थित ईडी कार्यालय में अपने वकील और सहयोगियों के साथ सोमवार सुबह करीब 11:40 बजे पहुंचे थे। अधिकारियों ने उनसे लगातार पूछताछ की।

बता दें कि बॉम्बे उच्च न्यायालय ने पिछले सप्ताह देशमुख के खिलाफ जारी समन को रद्द करने से इनकार कर दिया था। इसके बाद उन्हें मजबूरन एजेंसी के समक्ष पेश होना पड़ा। इससे पहले उन्होंने ईडी के ऐसे कम से कम पांच नोटिस को नजरअंदाज कर दिया था।

6 नवंबर तक ईडी की कस्टडी में भेजे गए

देशमुख को मनी लॉन्‍डरिंग मामले में 6 नवंबर तक प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में भेजा गया है। उन्हें  विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया गया, जहां जांच एजेंसी ने अदालत से उनकी कस्टडी की मांग की। कोर्ट ने देशमुख को चार दिन की ईडी की कस्टडी में भेजने का आदेश दिया। देशमुख की दिवाली अब ईडी की हिरासत में मनेगी।


Share

Related posts

स्कॉर्पीन परियोजना के तहत छठी पनडुब्बी वागशीर 20 अप्रैल को लॉन्च की जाएगी

Prem Chand

राजकोषीय घाटा बढ़कर 13 प्रतिशत होने का अनुमान

samacharprahari

आधार को भूमि रिकॉर्ड से जोड़ेगी सरकार

samacharprahari

अमेरिका ने भारत को लौटाईं 1,440 प्राचीन वस्तुएं

Prem Chand

क्राइम ब्रांच ने नकली दूध बनाने वाले आरोपी को पकड़ा

samacharprahari

जो साथ नहीं आता, उन्हें ग्रीटिंग कार्ड भेजती है ED: मीसा भारती

samacharprahari