ताज़ा खबर
OtherTop 10एजुकेशनऑटोखेलटेकताज़ा खबरदुनियाबिज़नेसभारतराज्यलाइफस्टाइल

पांच करोड़ रुपये में जापानी कंपनी ने बनाई उड़नेवाली बाइक

Share

नई दिल्ली। जापान की एक स्टार्टअप कंपनी ने उड़ने वाली बाइक बनाई है। टोक्यो की एक कंपनी ड्रोन स्टार्टअप एएलआई टेक्नोलॉजी ने इस होवरबाइक XTurismo का निर्माण किया है। बाइक की सफल टेस्टिंग के बाद कंपनी ने इसकी बुकिंग 26 अक्टूबर से शुरू कर दी है। कंपनी सिर्फ 200 फ्लाइंग बाइक तैयार करेगी। फिलहाल इस उड़नखटोले बाइक सिंगल सीट के साथ लॉन्च की जाएगी और कीमत होगी पांच करोड़ रुपये।

मित्सुबिशी का सपोर्ट
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को कंपनी के सीईओ डाइसुके कटानो ने बताया कि हम मूवमेंट के लिए नया मैथड ऑफर कर रहे हैं। इस बाइक को टेस्टिंग के दौरान हवा में उड़ाया और घुमाया गया। स्टार्टअप कंपनी को मित्सुबिशी इलेक्ट्रिक और क्योसेरा सपोर्ट कर रहे हैं।

1 घंटे में 100km की स्पीड से उड़ेगी
होवरबाइक को लेकर कंपनी ने दावा किया है कि इसे एक बार में 40 मिनट तक उड़ाया जा सकता है। इसकी फ्लाइंग स्पीड 100 किमी प्रति घंटा तक जा सकती है। इसमें पेट्रोल से चलने वाला एक कन्वेंशनल इंजन का भी इस्तेमाल किया गया है। बाइक की मोटर को पावर देने के लिए चार बैटरी लगाई है। इसकी कीमत 77.7 मिलियन येन (करीब 5.09 करोड़ रुपये) होगी। कंपनी जल्द ही इलेक्ट्रॉनिक मॉडेल को भी लॉन्च करेगी।


Share

Related posts

थोक मुद्रास्फीति नौ माह के उच्च स्तर पर

samacharprahari

कई घंटे तक बिजली गुल होने के बाद फिर रोशन हुई मायानगरी मुंबई

samacharprahari

फर्जी शिक्षक मामला: एसटीएफ खंगालेगी पैन नंबर की सूची

samacharprahari

नौसेना का ‘रोमियो​’​ ​​मार गिराएगा दुश्मन की पनडुब्बी

samacharprahari

मुख्यमंत्री ने आंखे मूंद रखी हैं, कानून व्यवस्था को भगवान भरोसे छोड़ा: अखिलेश यादव

samacharprahari

कांग्रेस ने महायुति सरकार पर लगाया जातिगत जनगणना में देरी का आरोप

Prem Chand