ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबर

उज्जैन: महाकाल मंदिर में भस्म आरती के दौरान लगी आग

Share

पुजारी समेत 13 लोग झुलसे, आग पर काबू पा लिया गया 

डिजिटल न्यूज डेस्क, उज्जैन। मध्य प्रदेश में उज्जैन के महाकाल मंदिर के गर्भगृह में आग लगने से 13 लोग घायल हो गए हैं।
बता दें कि मंदिर में हर साल होली महोत्सव मनाया जाता है। उसी दौरान भस्म आरती पर गुलाल पड़ गया, जिससे आग लग गई। इस घटना में पुजारी समेत 13 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग पर काबू पा लिया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महाकाल मंदिर के गर्भगृह की छत और दीवार पर चांदी की परत चढ़ी है। होली पर यहां गुलाल चढ़ाया जाता है और पुजारी भी एक-दूसरे पर रंग डालते हैं। इन रंगों से गर्भगृह की चांदी की परत वाली दीवार के खराब होने का खतरा था। इसलिए इस बार शिवलिंग के ऊपर प्लास्टिक का फ्लेक्स लगाया गया था
गुलाल के कारण आरती की थाली में जब आग बढ़ी तो वो इस प्लास्टिक के फ्लेक्स तक पहुंच गई। इसके बाद आग और तेज हो गई।

जांच के लिए कमेटी बनेगी

उज्जैन के कलेक्टर नीरज सिंह ने कहा है कि आग पर काबू पा लिया गया है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में भर्ती घायलों में से कोई भी गंभीर हालत में नहीं है। सभी खतरे से बाहर हैं। इस मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। एक कमेटी इस मामले की जांच करेगी।

Share

Related posts

NCP नेता फहमीदा हसन बोलीं- ‘PM आवास पर करूंगी हनुमान चालीसा का पाठ’

Prem Chand

पटना रेलवे दावा घोटाला: ईडी की बड़ी कार्रवाई, 8.02 करोड़ की संपत्ति कुर्क, कई अधिवक्ता घेरे में

samacharprahari

नागरिकों के निवेश की सुरक्षा जिनके जिम्मे, वो भ्रष्टाचार में लिप्त: राहुल

Prem Chand

20 भारतीयों को ले जा रही शिप पर ड्रोन से हमला

samacharprahari

आत्मनिर्भर भारत मुहिम से होगा लाभः गोदरेज

samacharprahari

दो साल में 4837 बैंक शाखाओं का मिट गया वजूद

Prem Chand