Samachar Prahari
OtherTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भीषण दुर्घटना, तीन की मौत

Share

मुंबई। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह हुई एक भीषण सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की जगह पर ही मौत हो गई, जबकि 5 गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह दुर्घटना बोरघाट के पास हुई। इस दुर्घटना में 6 गाड़ियां टकरा गईं। इनमें 3 कार, एक प्राइवेट बस, एक टेम्पो और एक ट्रेलर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। कार के परखच्चे उड़ गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के बाद पुणे से मुंबई के बीच यातायात बाधित हो गया।

बता दें कि मुंबई–पुणे एक्सप्रेसवे पर वाहन पार्क करने की मनाही है, लेकिन इसके बावजूद एक ट्रक को खड़ा कर दिया गया। उसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। उस कार के पीछे आ रहा एक ट्रेलर ने भी कार को टक्कर मारी। कुल 6 गाडियों की टक्कर से यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।


Share

Related posts

बायोसअप ने कोविड-19 सेफ्टी प्रोडक्ट्स लॉन्च किए

samacharprahari

सुप्रीम कोर्ट का अहम फ़ैसला, हर निजी संपत्ति का अधिग्रहण नहीं कर सकती सरकार

samacharprahari

Leave a Comment