Samachar Prahari
OtherTop 10खेलताज़ा खबरभारतराज्य

रोमांचक मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा भारत

Share

ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची भारत की महिला टीम

मुंबई। जापान के टोक्यो शहर में जारी ओलंपिक खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारत ने तीन बार की ओलंपिक गोल्ड विजेता और मौजूदा समय में विश्व की नंबर दो टीम को हराकर सेमीफाइनल तक का सफर तय किया है। बुधवार को भारत का मुक़ाबला अर्जेंटीना से होगा।

भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला हॉकी टीम के बीच टोक्यो ओलंपिक का क्वार्टर फाइनल मैच ओआई हॉकी स्टेडियम की नॉर्थ पिच पर खेला गया। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारतीय महिलाओं ने बड़ा उलटफेर करते हुए ऑस्ट्रेलिया को मात दी है।

हालांकि मैच के पहले क्वार्टर में दोनों टीम कोई भी गोल नहीं कर पाई। लेकिन दूसरे क्वार्टर का खेल समाप्त होने के बाद हाफ टाइम में ऑस्ट्रेलिया पर भारत ने 1-0 की बढ़त बना ली। भारत के लिए पहला गोल गुरजीत कौर ने पेनाल्टी कॉर्नर के जरिए दागा।
तीसरे क्वार्टर में भी दोनों टीम ने कड़ी टक्कर दी, लेकिन कोई भी गोल नहीं कर पाई। चौथे क्वार्टर में आखिरी के कुछ मिनटों का खेल काफी रोमांचक हुआ। भारत की तरफ से गोलकीपर सविता पूनिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पेनाल्टी गोल रोका और भारत को 1-0 से जीत मिली।
ऑस्ट्रेलिया को इस मैच में 7 पेनाल्टी कॉर्नर मिले, पर भारतीय डिफेंडरों ने उन्हें एक को भी गोल में नहीं बदलने दिया। इसी के साथ टीम ओलंपिक खेलों के इतिहास में पहली बार सेमीफाइनल तक पहुंचने में कामयाब रही।
भारत ने पहली बार 1980 में ओलंपिक खेलों में हिस्सा लिया था और 6 टीमों वाले खेल में चौथे पायदान पर रही थी। वहीं, 2016 में रियो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम 12वें स्थान पर रही थी और अब सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल हुई है।


Share

Related posts

वैश्विक मुद्रा बाजार में 12 वर्षों में डॉलर के मुकाबले 38 फीसदी टूटा रुपया

samacharprahari

कर लगाने के राज्य के अधिकारों में किसी तरह का अतिक्रमण ठीक नहीं: अजीत पवार

samacharprahari

आर.एन यादव को रायगढ़ एनसीपी जिला उपाध्यक्ष की कमान

samacharprahari

Leave a Comment