Samachar Prahari
OtherTop 10बिज़नेस

फिर उड़ान भरेगा जेट एयरवेज

Share

एनसीएलटी ने विमानन कंपनी के रिजॉल्यूशन प्लान को दी मंजूरी

मुंबई। भारतीय एयरलाइन इंडस्ट्री में जेट एयरवेज की वापसी लगभग तय हो चुकी है। नेशनल कंपनी लॉ ट्राइब्यूनल (एनसीएलटी) ने मंगलवार को जेट एयरवेज के लिए जालान कलरॉक कंसोर्टियम की दिवाला समाधान योजना को सशर्त मंजूरी दे दी है। इससे विमानन कंपनी के फिर से उड़ान भरने की संभावनाओं को बल मिला है। उल्लेखनीय है कि जेट एयरवेज दो साल से दिवाला एवं ऋणशोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) के तहत समाधान प्रक्रिया से गुजर रही है। विमानन कंपनी ने अप्रैल, 2019 में अपने ऑपरेशन को निलंबित कर दिया था। सिविल एविएशन मिनिस्ट्री (एमसीए) और डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) को स्लॉट देने के लिए 90 दिन का समय दिया गया है। स्लॉट पर अंतिम फैसला डीजीसीए का ही होगा।


Share

Related posts

सैफ अली पर हमला हिंदू-मुस्लिम नहीं है, कानून व्यवस्था का मुद्दा है – नाना पटोले

Prem Chand

सूरत में निर्विरोध चुने गए बीजेपी प्रत्याशी मुकेश दलाल, कांग्रेस ने कहा लोकतंत्र ख़तरे में

Prem Chand

रंगदारी नहीं मिलने पर मासूम की हत्या

Prem Chand

Leave a Comment