ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरदुनियाबिज़नेसभारतराज्य

स्विस बैंक में 265 फीसदी बढ़ी भारतीय अमीरों की संपत्ति

Share

प्रहरी संवाददाता,मुंबई। स्विस नेशनल बैंक (एसएनबी) के ताजा डेटा के अनुसार, स्विट्जरलैंड के बैंकों में भारतीय अमीरों और इंडियन कंपनी का जमा पैसा लॉकडाउन के दौरान पिछले साल बढ़कर 2.55 अरब स्विस फ्रैंक यानी 20,700 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। वर्ष 2020 में भारतीय अमीरों ने स्विस बैंक में 286 प्रतिशत अधिक की रकम जमा कराई है, जबकि इस दौरान करीब 97 प्रतिशत भारतीय गरीब हो गए। अमीरों की ओर से जमा कराई गई यह रकम पिछले 13 साल में जमा कराई गई कुल रकम से काफी अधिक है। साल 2019 की तुलना में साल 2020 में भारतीयों के स्विस बैंक बैलेंस में 39 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

स्विस नेशनल बैंक (एसएनबी) के डेटा के मुताबिक, साल 2019 तक स्विस बैंकों में भारतीयों और भारतीय कंपनियों ने 89.9 करोड़ फ्रैंक्स (6,625 करोड़ रुपये) जमा कराए थे। इससे पहले साल 2006 में स्विस बैंकों में भारतीयों की जमा लगभग 6.5 अरब स्विस फ्रैंक्स (सीएचएफ) के रिकॉर्ड हाई पर थी। बैंक फॉर इंटरनेशनल सेटलमेंट (बीआईएस) के आंकड़ों से भी यह खुलासा हुआ है।

 


Share

Related posts

जजों को गरिमा के साथ काम करना चाहिए, न्याय पालिका की छवि खराब नहीं करनी चाहिए: बंबई हाई कोर्ट

samacharprahari

महाराष्ट्र में भी लागू होगी समान नागरिक संहिता, ड्राफ्ट के लिए हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में बनेगी समिति

samacharprahari

कंसाई नेरोलैक ने ऐसे रंग बनाने का वादा किया है जो दूसरों की परवाह करते हैं

samacharprahari

रक्षा मत्री का लद्दाख दौरा टला

Prem Chand

राजस्व संकट, वेतन के लिए लेना होगा कर्ज

Prem Chand

अतीक के बेटों पर रंगदारी और अपहरण में चार्जशीट दाखिल

Prem Chand