ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरदुनियाबिज़नेसभारतराज्य

दुनिया में 66 हजार लोगों के पास है बेशुमार दौलत!

Share

भारत में 1400 हाई नेटवर्थ वाले धनाढ्य, चीन में धनाढ्य अमीरों की संख्या 13600 

प्रहरी संवाददाता, मुंबई। पूरी दुनिया में 60 हजार लोगों के पास ही बेशुमार दौलत है। दुनिया के अल्ट्रा हाई नेटवर्थ वाले लोगों की कुल संपत्ति 22 लाख करोड़ डॉलर यानी लगभग 1607.88 लाख करोड़ रुपये होती है। भारत में केवल 1400 हाई नेटवर्थ वाले धनाढ्य हैं, जबकि चीन में धनाढ्य अमीरों की संख्या 13600 है। अमेरिका में सबसे ज्यादा 28000 लोगों के पास अकूत संपति है।
भले ही एशिया के अमीरों की दौलत पिछले कुछ साल में लगातार बढ़ी हो, लेकिन आज भी दुनिया के सुपर रिच लोगों की जमात में अमेरिकन आगे हैं। एशिया के अमीरों के लिए निकट भविष्य में भी अमेरिका ग्लोबल हॉट स्पॉट बना रहेगा। बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप की हालिया रिसर्च से यह खुलासा हुआ है। संगठन की ओर से गुरुवार को ग्लोबल वेल्थ रिपोर्ट 2021 जारी की गई है।
इस रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका में अल्ट्रा हाई नेटवर्थ वाले व्यक्तियों की संख्या साल 2020 के मुकाबले 36 फीसदी बढ़कर साल 2025 में लगभग 28000 हो जाएगी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इसी अवधि में चीन और भारत में बेहद ज्यादा अमीर लोगों की संख्या लगभग दोगुनी होकर क्रमश: 13600 और 1400 हो जानी चाहिए। इन दोनों देशों को 10 करोड़ डॉलर यानी करीब 730.86 करोड़ रुपये या उससे अधिक की संपत्ति की परसेंटेज ग्रोथ के मामले में अगुवाई करनी चाहिए।


Share

Related posts

इफ्को के पूर्व प्रमुख अवस्थी पर भ्रष्टाचार का मामला दर्ज

Prem Chand

शिवसेना में बगावत का मामला, पांच जजों की संविधान पीठ करेगी सुनवाई

samacharprahari

SCI में 63.75% हिस्सेदारी बेचेगी सरकार

samacharprahari

महिलाओं के लिए बजट फ्रेंडली डेली वियर कलेक्‍शन लॉन्‍च

Prem Chand

बौखलाया चीन, कहा- हमसे मुकाबला नहीं कर सकती US नेवी

samacharprahari

जीडीपी के आंकड़े निराशाजनक, आर्थिक सलाहकार ने कहा – वित्त वर्ष के लिए अनुमान खतरे में नहीं

Prem Chand