ताज़ा खबर
File Photo
OtherTop 10ताज़ा खबरबिज़नेसभारत

इफ्को के पूर्व प्रमुख अवस्थी पर भ्रष्टाचार का मामला दर्ज

Share

मुंबई। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बुधवार को इफ्को के तत्कालीन एमडी और सीईओ यू.एस. अवस्थी, इंडियन पोटाश लिमिटेड (आईपीएल) के तत्कालीन एमडी प्रविंदर सिंह गहलौत और कई अन्य अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है। सीबीआई ने देशभर में 12 जगहों पर छापेमारी भी की।
सीबीआई प्रवक्ता आर.सी. जोशी ने कहा, ‘सीबीआई ने रासायनिक और उर्वरक मंत्रालय के संदर्भ और अन्य सूचनाओं के आधार पर भारतीय किसान उर्वरक सहकारी लिमिटेड (इफ्को) के तत्कालीन एमडी और सीईओ अवस्थी, आईपीएल के तत्कालीन एमडी गहलौत, कैटेलाइट बिजनेस एसोसिएशन प्राइवेट लिमिटेड विवेक गहलौत व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।’
इफ्को और आईपीएल पर विभिन्न विदेशी आपूर्तिकर्ता उर्वरकों के लिए कच्चे माल की भारी मात्रा में आयात करने के आरोप लगाए गए हैं। अधिक सब्सिडी का दावा करके सरकार को धोखा देने के लिए, इफ्को और आईपीएल के अधिकारी दुबई में किसान इंटरनेशनल ट्रेडिंग एफजेडई के माध्यम से उर्वरक और कच्चे माल का आयात कर रहे थे। दिल्ली, गुड़गांव, मुंबई सहित 12 स्थानों पर आरोपियों के कार्यालय और आवासीय परिसरों पर छापेमारी की जा रही है।


Share

Related posts

श्रीनगर में ग्रेनेड हमले में1 नागरिक की मौत, 24 जख्मी

Prem Chand

वक्फ संशोधन विधेयक 2025 पर संवैधानिक चुनौती: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, संसद बनाम न्यायपालिका की सीमाएं तय होंगी?

samacharprahari

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व गृह मंत्री के घर ईडी की रेड

samacharprahari

क्रिप्टो करेंसी ठगी मामले में ईडी ने 37 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त की

samacharprahari

एसबीआई कार्ड और गूगल के बीच साझेदारी

samacharprahari

फोन टैपिंग मामलाः तत्कालीन गृह मंत्री फडणवीस की भूमिका की हो जांच

samacharprahari