Samachar Prahari
OtherTop 10ताज़ा खबर

मुंबई में पेट्रोल सेंचुरी लगाने के करीब

Share

मुंबई। तेल कंपनियों ने शुक्रवार को पेट्रोल का दाम 29 पैसे प्रति लीटर और डीजल का दाम 34 पैसे प्रति लीटर बढ़ा दिया है। सप्ताह के दौरान चौथी बार पेट्रोलियम ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं। मुंबई में भी पेट्रोल के दाम सेंचुरी के करीब पहुंच चुका है। इस बढ़ोतरी के बाद मुंबई में एक लीटर पेट्रोल का दाम 98.65 रुपये और डीजल का दाम 90.11 रुपये प्रति लीटर और दिल्ली में पेट्रोल का दाम 92.34 रुपये प्रति लीटर और डीजल का दाम 82.95 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। पेट्रोल, डीजल के दाम में चार मई के बाद से आठवीं बार बढ़ोतरी की गई है। पिछले साल जब सरकार ने पेट्रोल, डीजल पर उत्पाद शुल्क की दर को सबसे ऊंचे स्तर तक बढ़ा दिया था, उसके बाद से अब तक पेट्रोल का दाम 22.75 रुपये और डीजल का दाम 20.66 रुपये प्रति लीटर बढ़ चुका है।


Share

Related posts

अस्पताल से ‘गायब’ कोरोना मरीज का अगले दिन झाड़ियों में मिला शव

Prem Chand

एक अंडा करी और 5 अप्पम का बिल देख भड़के विधायक जी, कर दी शिकायत

Prem Chand

सत्ता में रहते हैं तो PDA की याद नहीं आती… मायावती का अखिलेश यादव पर सीधा हमला

samacharprahari

Leave a Comment