ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरबिज़नेस

दिग्गज ने दिया निवेशकों को चेतावनी, कहा- निवेश कोई खेल नहीं

Share

मुंबई। अरबपति वॉरेन बफेट ने निवेशकों को आगाह करते हुए कहा कि शेयर बाजार पर आंख मूंद कर विश्वास नहीं किया जा सकता। किसी भी स्टॉक में सोच-समझकर निवेश करना चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि आम निवेशक यह न सोचें कि शेयर बाजार में निवेश करना आसान होता है। लंबे समय तक किसी भी बेहतर स्टॉक को चुनना कठिन है।

उन्होंने कहा कि कई नौसिखिए निवेशकों ने हाल ही में बाजार में छलांग लगाई है और वीडियो गेम के रिटेलरों की तरह गेमस्पॉट के मूल्य को बढ़ा दिया है। स्टॉक ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर जो लोग सक्रिय होकर लोगों को मुफ्त में स्टॉक खरीदने और बेचने की सलाह देते हैं, वे खुद को रॉबिनहुड समझते हैं। लेकिन ऐसे लोग केवल सट्टेबाजी को ही प्रोत्साहित कर रहे हैं।

एक सफल निवेशक के रूप में पहचान बना चुके बफेट ने कहा कि शेयर बाजार में स्टॉक खरीदने के लिए बहुत कुछ है। लेकिन भविष्य के लिए एक बेहतर उद्योग क्या होगा, यह पता लगाने पर भी ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह केवल यह बताना चाहते हैं कि यह उतना आसान नहीं है, जितना प्रतीत होता है। बफेट ने कहा कि ज्यादातर लोग व्यक्तिगत शेयरों को खरीदने के बजाय एसएंडपी 500 इंडेक्स फंड में निवेश को तरजीह देना मुनासिब समझते हैं।


Share

Related posts

जनसंख्या में गिरावट चिंता का विषय- मोहन भागवत

Prem Chand

बैंकिंग सिस्टम से ₹6.7 लाख करोड़ की नकदी बाहर, कर्ज महंगा होने का दबाव बढ़ा

samacharprahari

सुप्रीम कोर्ट ने दिया ‘सबका साथ सबका विकास’ का नारा और पीएम की तस्वीर को हटाने का निर्देश

Amit Kumar

निजी मेडिकल कॉलेजों में भी सरकारी फीस स्ट्रक्चर लागू होगी!

samacharprahari

भीमा कोरेगांव केस: एनआईए ने 83 वर्षीय फादर स्टेन स्वामी को किया गिरफ्तार

Prem Chand

आरटीओ नंबर से परेशानी, लड़की को स्कूटी चलाना मुश्किल!

samacharprahari