ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरबिज़नेसराज्य

शीर्ष सात कंपनियों की बाजार पूंजी 1.62 लाख करोड़ बढ़ी

Share

मुंबई। देश की शीर्ष 10 सबसे अधिक बाजार पूंजी वाली कंपनियों में सात कंपनियों की बाजार पूंजी में पिछले सप्ताह 1,62,774.49 करोड़ की जोरदार वृद्धि दर्ज की गई। इसमें सबसे ज्यादा योगदान रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और बजाज फाइनेंस का रहा है। बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का 30 कंपनी शेयरों पर आधारित सेंसेक्स गत सप्ताह 903.91 अंक यानी 1.88 प्रतिशत बढ़ गया। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, इन्फोसिस, हिन्दुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिन्द्रा बैंक, बजाज फाइनेंस और स्टेट बैंक को बढ़त हासिल हुई। वहीं, टाटा कंसल्टेंसी सविर्सिज, एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी की बाजार पूंजी में कमी आई है।
पिछले कारोबारी सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का बाजार पूंजीकरण 57,086.67 करोड़ रुपये बढ़कर 12,64,369.99 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बजाज फाइनेंस का बाजार पूंजीकरण 47,526.08 करोड़ रुपये बढ़कर 3,28,639.08 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 21,033.34 करोड़ रुपये बढ़कर 4,15,348.35 करोड़ रुपये हो गया है। स्टेट बैंक की बाजार पूंजी भी इस दौरान 15,171.83 करोड़ रुपये बढ़कर 3,15,440.39 करोड़ रुपये हो गया।


Share

Related posts

असलहा लाइसेंस की सैकड़ों फाइल गायब, लिपिक निलंबित

Vinay

डीआरडीओ ने किया पिनाका रॉकेट का सफल परीक्षण

samacharprahari

500 वर्ग फुट फ्लैट का टैक्स माफ, हेल्थ पर बीएमसी का फोकस

samacharprahari

लेटरल एंट्री पर सरकार का यू-टर्न, विपक्ष के हमलों के बीच अब रद्द करेगी विज्ञापन

samacharprahari

फ्यूचर जनराली ने अपने कर्मियों का वेतन बढ़ाया

samacharprahari

LoC के पास बारूदी सुरंग में विस्फोट, सेना का एक जवान शहीद, दो घायल

samacharprahari