ताज़ा खबर
बिज़नेस

फ्यूचर जनराली ने अपने कर्मियों का वेतन बढ़ाया

Share

मुंबई। कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए, फ़्यूचर जनराली इंडिया इंश्योरेंस ने अपने सभी कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि की घोषणा की है। मौजूदा परिस्थितियों में आर्थिक संकट का सामना करने के बावजूद, खुदरा कारोबार की दिग्गज कंपनी, फ़्यूचर ग्रुप तथा वैश्विक बीमा कंपनी, जनराली के संयुक्त उपक्रम की सामान्य बीमा शाखा, फ़्यूचर जनराली इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (FGII) ने अपने सभी कर्मचारियों के लिए पदोन्नति, वेतन में सालाना होने वाली बढ़ोतरी तथा बेहतर परिणामों के लिए दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि के भुगतान की घोषणा की है। कंपनी ने बताया कि कोरोना संकट और अस्थिरता के इस दौर में कंपनी के किसी भी कर्मचारी को नौकरी से नहीं निकाला जाएगा। इसके अलावा, कंपनी ने कोविड-19 की जांच में पॉजिटिव पाए जाने वाले अपने प्रत्येक बिजनेस-एक्टिव एजेंट और उनके परिवारों को राहत के तौर पर 50,000 रुपये की तत्काल सहायता राशि उपलब्ध कराने का भी प्रावधान किया है। इस लॉकडाउन चरण के दौरान, FGII ने विभिन्न स्तरों पर 70 से अधिक कर्मचारियों की नियुक्ति की है। फ़्यूचर जनराली इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के एमडी एवं सीईओ, अनूप राउ ने कहा कि एक कंपनी के तौर पर हम लोगों को सबसे अधिक प्राथमिकता देते हैं।


Share

Related posts

LIC IPO: सरकार ने बेची हिस्सेदारी, निवेशकों ने झेला झटका

samacharprahari

मेहूल चोकसी को जांच का अंदाजा था, इसलिए भाग गया : सीबीआई

samacharprahari

स्पाइसजेट ने 80 पायलटों को ‘जबरन’ छुट्टी पर भेजा

samacharprahari

नया निवेश नहीं मिला, तो अगले दो साल में बैंकों की पूंजी घटेगी : मूडीज

samacharprahari

Coronavirus positive cases in India rise to 84, confirms Health Ministry

Admin

राणा कपूर के बैंक, डीमैट अकाउंट होंगे कुर्क

samacharprahari