Samachar Prahari
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

एंटीलिया मामला : इंस्पेक्टर सुनील माने को एनआईए की कस्टडी में भेजा

Share

मुंबई। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की विशेष अदालत ने उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक सामग्री से भरी एसयूवी मिलने के मामले में शुक्रवार को गिरफ्तार किए गए पुलिस अधिकारी सुनील माने को 28 अप्रैल तक केंद्रीय जांच एजेंसी की हिरासत में भेज दिया है। अदालत ने निलंबित सहायक निरीक्षक सचिन वाजे की न्यायिक हिरासत को भी पांच मई तक बढ़ा दिया है।
एनआईए ने इससे पहले, इंस्पेक्टर सुनील माने को अंबानी के घर के बाहर विस्फोटकों से भरी एसयूवी मिलने और कारोबारी मनसुख हिरन की हत्या के संबंध में आज सुबह गिरफ्तार कर लिया था। सुनील माने इस मामले में गिरफ्तार तीसरा पुलिस अधिकारी है। इससे पहले वाजे और उनके अपराध शाखा के साथी रियाज काजी को गिरफ्तार किया गया था। काजी और वाजे दोनों ही वर्तमान में जेल में बंद हैं। एनआईए, अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर फरवरी में विस्फोटकों से भरी एसयूवी मिलने की घटना में वाजे और अन्य की भूमिका की जांच कर रही है।


Share

Related posts

ऑक्सीजन प्लांट केस में पहली गिरफ्तारी, आदित्य ठाकरे का करीबी BMC ठेकेदार गिरफ्तार

samacharprahari

रावण को भी अपने साथ ले जाती शिवसेना… राणे ने उद्धव पर साधा निशाना

Prem Chand

मौलाना कल्बे जवाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Prem Chand

Leave a Comment