ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरबिज़नेसभारतराज्य

चालू वित्त वर्ष में 11 प्रतिशत रहेगी वृद्धि दर: एसएंडपी

Share

मुंबई। एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने चालू वित्त वर्ष 2021-22 में भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 11 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है। रेटिंग एजेंसी ने व्यापक लॉकडाउन के अर्थव्यवस्था पर ‘उल्लेखनीय’ प्रभाव को लेकर आशंका भी जताई है। एशिया-प्रशांत के वित्तीय संस्थानों पर रिपोर्ट में एसएंडपी ने कहा कि कोविड-19 महामारी पर नियंत्रण रखना अर्थव्यवस्था के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह महामारी एक बड़ा जोखिम है। हालिया सप्ताहों में महामारी के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है। देश इस समय कोविड की दूसरी लहर की गिरफ्त में आ गया है। एसएंडपी की रिपोर्ट में कहा गया है, 2021 के लिए हमारा वृद्धि दर का अनुमान 11 प्रतिशत है। उसके बाद अगले दो साल के दौरान वृद्धि दर 6.1 और 6.4 प्रतिशत रहेगी। आधिकारिक अनुमानों के अनुसार, पिछले वित्त वर्ष 2020-21 में भारतीय अर्थव्यवस्था में आठ प्रतिशत की गिरावट आई थी।


Share

Related posts

INS सिंधुध्वज ने किया नौसेना को अलविदा

Prem Chand

आर.एन यादव को रायगढ़ एनसीपी जिला उपाध्यक्ष की कमान

samacharprahari

भारत ने कहा- केयर्न टैक्स विवाद में मध्यस्थता स्वीकार नहीं

samacharprahari

आठ साल में 234 दुर्दांत अपराधी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

Prem Chand

कोविड-19 संक्रमण के डर से सेवा क्षेत्र की गतिविधियों में सुस्ती: सर्वेक्षण

samacharprahari

टेस्ट क्रिकेट वाली सूची में तीसरे पायदान पर पहुंचीं इंग्लैंड

samacharprahari