ताज़ा खबर
Otherबिज़नेस

‘लॉकडाउन’ से इकोनॉमी पर होगा असर

Share

सीआईआई के सर्वे से खुलासा, लेबर की कमी से औद्योगिक प्रोडक्शन में आएगी कमी

मुंबई। कोरोना वायर संक्रमण की नई लहर से देश में आंशिक रूप से ‘लॉकडाउन’ लगाए जाने की आशंकाओं के बीच उद्योग जगत ने उत्पादन में बड़े पैमाने पर कमा आने की संभावना जताई है। उद्योग का मानना है कि लॉकडाउन से लेबर और सप्लाई चेन प्रभावित होगी, जिससे औद्योगिक उत्पादन पर बड़ा असर पड़ेगा।

उद्योग मंडल सीआईआई की ओर से कंपनियों के मुख्य कार्यपालक अधिकारियों (सीईओ) के बीच कराए गए एक सर्वे से यह खुलासा हुआ है कि लेबर और सप्लाई चेन प्रभावित होने से औद्योगिक उत्पादन घटेगा। सर्वे में शामिल सीईओ का कहना है कि आंशिक रूप से लॉकडाउन लगाए जाने से श्रमिकों के साथ-साथ वस्तुओं की आवाजाही प्रभावित हो सकती है। इससे औद्योगिक उत्पादन पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। लगभग 56 प्रतिशत सीईओ ने कहा कि वस्तुओं की आवाजाही प्रभावित होने से 50 प्रतिशत तक प्रोडक्शन का नुकसान हो सकता है। करीब 67 प्रतिशत सीईओ ने कहा कि पाबंदियों के प्रभाव को कम करने के लिए टीकाकरण मुहिम तेज करनी चाहिए।


Share

Related posts

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने मुंबई में की छापेमारी

samacharprahari

Govind Namdev to return with Radhe Your Most Wanted Bhai: ‘Salman Khan comes with a lot of positivity’

Admin

तालिबान ने कहा-हम इस्लामी कानून के मुताबिक देश चलाएंगे

samacharprahari

संजय राउत के घर पर ईडी की दस्तक, हिरासत में लिया

Girish Chandra

तीन नेपाली समेत पांच ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार

Prem Chand

पंडित सुरेश तलवलकर को कुमार गंधर्व राष्ट्रीय सम्मान

Amit Kumar