ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

देशमुख ने दिया इस्तीफा, सीबीआई पहुंचेगी मुंबई

Share

मुंबई। महाराष्‍ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने सोमवार को अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया है। राज्‍यपाल भगत सिंह कोश्‍यारी ने उनका इस्‍तीफा स्‍वीकार कर लिया। इसके बाद दिलीप वलसे पाटील को नया गृह मंत्री बनाया गया है। इस बीच, चर्चा है कि अनिल देशमुख जल्‍द ही दिल्‍ली जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि वह बॉम्‍बे हाई कोर्ट को फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी में हैं। वहीं, सीबीआई की एक टीम इस मामले में अनिल देशमुख के खिलाफ प्रारंभिक जांच दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए मंगलवार को मुंबई पहुंचेगी।

इस्तीफा मंजूर
मुंबई। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी ने गृहमंत्री अनिल देशमुख का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। राज्य के नए गृहमंत्री के रूप में दिलीप वलसे पाटील पदभार ग्रहण करेंगे। कामगार व राज्य उत्पादन शुल्क विभाग की जिम्मेदारी भी वलसे पाटील को सौंपा गया है। उनके अधिकार वाले श्रम मंत्रालय का अतिरिक्त कामकाज फिलहाल ग्राम विकास मंत्री हसन मुश्रीफ को देने तथा आबकारी मंत्रालय का कामकाज अजित पवार को दिए जाने के मुख्यमंत्री के प्रस्ताव को भी राज्यपाल ने मान्यता दे दी है।

आज आएगी सीबीआई टीम
बताया जा रहा है कि सीबीआई की टीम पहले मुंबई के पूर्व सीपी परमबीर सिंह का बयान दर्ज करेगी और जांच से जुड़े दस्‍तावेज जुटाएगी। इस मामले में सीबीआई ने अभी कोई केस नहीं दर्ज किया है। सीबीआई को अगले 15 दिन के भीतर हाई कोर्ट को मामले की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट देनी है। इसके बाद यह तय होगा कि पूर्व गृह मंत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी या नहीं।

100 करोड़ वसूली के आरोप
परमबीर सिंह ने गत 25 मार्च को देशमुख के खिलाफ सीबीआई जांच का अनुरोध करते हुए आपराधिक जनहित याचिका दाखिल की थी। इसमें उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र के गृह मंत्री ने निलंबित पुलिस अधिकारी सचिन वाझे सहित अन्य पुलिस अधिकारियों को बार और रेस्टोरेंट संचालकों से 100 करोड़ रुपये की वसूली करने को कहा था।


Share

Related posts

कोरोमंडल ट्रेन हादसे में 233 यात्रियों की मौत, 900 घायल

samacharprahari

CBSE ने पूछा-किसकी सरकार में हुए थे गुजरात दंगे? बाद में मांगी माफी!

Amit Kumar

मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में PFI पर ED का बड़ा एक्शन, जब्त की 57 करोड़ की संपत्ति

Prem Chand

डोडा सड़क हादसा: ओवरटेक करते हुए खाई में गिरी बस, 36 की मौत, 26 घायल

samacharprahari

UP के प्राइमरी स्कूलों में भोजपुरी, अवधी भाषा में होगी पढ़ाई

Prem Chand

क्या सरकारी बेरुखी ने बनाया एक मोटिवेशनल स्पीकर को आतंकी जैसा अपराधी

samacharprahari