ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10एजुकेशनटेकताज़ा खबरदुनियाभारतराज्यलाइफस्टाइल

मरते तारे में हुए विस्फोट से पैदा हुआ था नेब्यूला

Share

10 हजार साल पहले अंतरिक्ष में हुआ था विस्फोट

वॉशिंगटन। धरती से देखने पर आसमान टिमटिमाते तारों से भरा लगता है। रोज नए नए रोमांचक खुलासे हो रहे हैं। अमेरिकी स्पेस एजेंसी (नासा) और यूरोपीय स्पेस एजेंसी (ईएसए) के हबल टेलिस्कोप ने वील नेब्यूला (Veila Nebula) की तस्वीरें शेयर की है। इस ताजा तस्वीर में कई तकनीकों का इस्तेमाल किया गया है, जिससे नेब्यूला की गैस के धागों-सी आकृति दिख रही है। 10 हजार साल पहले मरते तारे में हुए विस्फोट से नेब्यूला की पैदाइश बताई जा रही है।

2100 प्रकाशवर्ष दूर
हबल के वाइड फील्ड कैमरा 3 इंस्ट्रुमेंट ने पांच अलग-अलग फिल्टर्स की मदद से नेब्यूला की यह तस्वीर ली है। प्रोसेसिंग के बाद दो बार आयनाइज्ड ऑक्सिजन (नीली), आयनाइज्ड हाइड्रोजन और आयनाइज्ड नाइट्रोजन (लाल में) के उत्सर्जन ज्यादा डीटेल के साथ देखे गए। वील नेब्यूला धरती से 2100 प्रकाश वर्ष दूर स्वान तारामंडल में स्थित है।

10,000 साल पहले हुआ विस्फोट
यह वील नेब्यूला करीब के साइग्नस लूप (Cygnus Loop) का दिखने वाला हिस्सा है। नासा के मुताबिक, यह लूप 10 हजार साल पहले एक सितारे की मौत के दौरान हुए विस्फोट की वजह से पैदा हुआ था। यह सितारा सूरज के द्रव्यमान से 20 गुना ज्यादा बड़ा रहा होगा। इसका जीवन छोटा रहा होगा और मरने पर बड़ी मात्रा में ऊर्जा का उत्सर्जन हुआ होगा।


Share

Related posts

एलआईसी में हिस्सा बिक्री की कोशिश तेज

samacharprahari

‘असली शिवसेना’ पर कानूनी घमासान, सुप्रीम कोर्ट ने मांगा महाराष्ट्र स्पीकर के मूल रिकॉर्ड

Prem Chand

भारत ग्लोबल होम प्राइस इंडेक्स में फिसला, 56वें स्थान पर पहुंचा

samacharprahari

महिला वकील ने की मंत्रालय के बाहर आत्महत्या की कोशिश

samacharprahari

बीपीसीएल ने योग उत्सव 2022 मनाया

samacharprahari

BMC Election 2026: मुंबई में 28 हजार पुलिसकर्मी तैनात, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

samacharprahari