ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरबिज़नेसराज्य

लॉकडाउन के एक साल में बीएसई सूचकांक 66 पर्सेंट बढ़ा

Share

बिजनेस संवाददाता, मुंबई
कोविड-19 संकट से अर्थव्यवस्था के चरमराने के बाद भी बीएसई सेंसेक्स पिछले एक साल में 66 प्रतिशत से
अधिक की तेज ग्रोथ से जगमगा उठा है। वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान भारी उतार-चढ़ाव देखा गया। मार्च महीने में लगाए गए लॉकडाउन के बाद बाजार धड़ाम हो गया, लेकिन गिरावट से उबरते हुए बीएसई का सेंसेक्स अब तक 19,540.01 अंक यानी 66.30 प्रतिशत तक उछल चुका है। बाजार के पूंजीकरण में भी 100 लाख करोड़ से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। बीएसई सेंसेक्स पिछले साल तीन अप्रैल को 27,500.79 अंक के निचले स्तर तक फिसला था। लेकिन बाद में सूचकांक की रफ्तार तेजी से बढ़ी और 16 फरवरी 2021 को बीएसई ने अपना 52,516.76 अंक का हाई रिकॉर्ड हासिल किया। घरेलू पोर्टफोलियो निवेशकों (डीआईआई) के साथ ही विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) की ओर से शेयर बाजार में लगातार निवेश किया है।


Share

Related posts

बिजेठुआ मंदिर परिसर में दर्शनार्थी को मारी गोली

samacharprahari

राणा कपूर की पत्नी और बेटियों की जमानत याचिका खारिज

Girish Chandra

सीबीआई करेगी सुशांत केस की जांच

samacharprahari

बकाया कर्ज से दोगुना से अधिक वसूलने के लिए राहत की मांग करूंगा: विजय माल्या

Prem Chand

रेलवे ने 5 महीने में 1.78 करोड़ टिकट किए रद्द, कमाई से ज्यादा पैसे लौटाए!

samacharprahari

अनिल अंबानी ने बताया, ‘गहने बेचकर कर भर रहा हूं वकीलों की फीस’

samacharprahari