ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10एजुकेशनताज़ा खबरभारतराज्य

कृषि मंत्री ने कहा- कर्जमाफी योजना के पक्ष में नहीं है सरकार

Share

नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मंगलवार को सदन में बताया कि भारत सरकार ने पिछले तीन वर्षों के दौरान कोई भी कृषि ऋण माफी योजना लागू नहीं की है और सरकार इसके पक्ष में भी नहीं है।
केंद्रीय कृषि मंत्री ने लोकसभा में एक तारांकित प्रश्न का लिखित जवाब देते हुए सदन को अवगत कराया कि सरकार कृषि ऋण माफी योजना लागू करने के पक्ष में नहीं है। वाईएसआर कांग्रेस पार्टी सांसद वांगा गीता विश्वनाथ और टीआरएस सांसद कोथा प्रभाकर रेड्डी की ओर से फसल ऋण माफी योजना को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कृषि मंत्री तोमर ने लिखित जवाब में कहा, ‘भारत सरकार ने पिछले तीन वर्षों के दौरान कोई भी कृषि ऋण माफी योजना लागू नहीं की है और वह इसके पक्ष में भी नहीं है।’ केंद्रीय कृषि मंत्री ने बताया, ‘हालांकि, राज्य अपने स्वयं के संसाधनों से अपनी नीति के अनुसार, अपनी स्वयं की कृषि ऋण माफी योजनाओं की घोषणा करते हैं। भारत सरकार राज्य सरकारों द्वारा ऋण माफी योजनाओं से संबंधित सूचना नहीं रखती है।’


Share

Related posts

‘ताउते’ को लेकर अलर्ट जारी, प्रशासन तैयार

Prem Chand

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुनाफे में 24% का उछाल, 4173 करोड़ रुपये रहा

Prem Chand

अपने ही लोगों के हाथ तुम्हें सूली झेलने की तैयारी हो, तो तुम्हारी मर्जी!!!

Amit Kumar

विकास से ज्यादा वेतन और सब्सिडी पर खर्च, राज्यों के बजट का खुला हिसाब

samacharprahari

Govt hikes excise duty on petrol and diesel by Rs 3 per litre

Admin

जापान की ‘उड़ने वाली कार’ का सफल परीक्षण, एक व्यक्ति को लेकर कुछ मिनट हवा में रही कार

samacharprahari