ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

पौधारोपण की जांच कराएगी राज्य सरकार

Share

मुंबई। महाराष्ट्र की महाविकास आघाड़ी सरकार ने भाजपा शासनकाल में हुए वृक्षारोपण अभियान की जांच के लिए समिति गठित की है। भाजपा सरकार ने 33 करोड़ पेड़ लगाने का अभियान शुरू किया था। वन राज्य मंत्री दत्तात्रेय बारणे ने बुधवार को विधानसभा में कहा कि वह 16 विधायकों की इस समिति के प्रमुख होंगे। समिति चार महीने में सदन में अपनी रिपोर्ट पेश करेगी। शिवसेना विधायक रमेश कोरगांवकर ने पिछले सप्ताह सदन में पूछा था कि अभियान के दौरान वास्तव में कितने पेड़ लगाए गए। उनके इस सवाल के बाद अभियान की जांच का आश्वासन दिया गया है। कोरगांवकर ने कहा था पिछले साल अक्टूबर तक 75.63 प्रतिशत पेड़ ही जीवित बचे थे। बारणे ने कहा था कि वन विभाग को वर्ष 2016-17 से वर्ष 2019-20 के बीच विशेष अभियान के कार्यान्वयन के लिए 2,429.78 करोड़ रुपये मिले थे।


Share

Related posts

कोरोना संकट के बीच भारतीय नौसेना की बढ़ेगी ताकत

samacharprahari

स्मार्ट सिटी के नाम पर राज्यों को 23,145 करोड़ रुपये दिए : सरकार

samacharprahari

क्रिप्टोकरेंसी पर जल्द से जल्द फैसला लेने के मूड में है सरकार!

Amit Kumar

भारत ग्लोबल होम प्राइस इंडेक्स में फिसला, 56वें स्थान पर पहुंचा

samacharprahari

सांसदों की ‘कुर्सी’ पर बैठते ही दौलत का ‘टर्बो मोड’, जनता अब भी ‘स्लो मोशन’ में!

samacharprahari

बदमाशों ने दी SDM को जान से मारने की धमकी, DM ने बढ़ाई सुरक्षा

samacharprahari