ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरदुनियाबिज़नेसभारतराज्य

संयक्त राष्ट्र पूंजी विकास कोष की अगुवाई करेंगी प्रीति सिन्हा

Share

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र पूंजी विकास कोष (यूएनसीडीएफ) ने भारतीय मूल की प्रीति सिन्हा को कार्यकारी सचिव बनाये जाने की घोषणा की है। सिन्हा ने सोमवार को यूएनसीडीएफ के कार्यकारी सचिव का पदभार संभाल लिया। यह पद यूएनसीडीएफ का सबसे वरिष्ठ पद है। उन्होंने कहा कि उनका जोर उन महिलाओं, युवाओं, लघु एवं मझोले उद्यमों को छोटे कर्ज की सुविधा उपलब्ध कराने पर होगा, जो अब तक इससे वंचित रहे हैं। संस्थान का गठन साल 1966 में हुआ। इसका मुख्यालय न्यूयार्क में है। यह कम विकसित देशों को छोटे कर्ज उपलब्ध कराता है। सिन्हा ने ज्यूडिथ कार्ल की जगह ली, जो संयुक्त राष्ट्र के साथ 30 साल के कैरियर के बाद फरवरी में सेवानिवृत्त हो गये। संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के प्रशासक अचीम स्टीनर ने कहा, ‘दुनिया के सबसे अल्प विकसित देशों के लिए यूएनसीडीएफ का समर्थन महत्वपूर्ण है। मैं हमारे संगठनों के बीच आने वाले समय में मजबूत भागीदारी जारी रहने की उम्मीद करता हूं।’


Share

Related posts

अगले महीने तक अंधेरी स्टेशन पर तेजस एक्सप्रेस का अस्थायी हॉल्ट

samacharprahari

मैरिटल रेप क़ानून पर केंद्र सरकार की चुप्पी के बावजूद सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

Prem Chand

वुमेन एशिया कप, छन से टूटा भारत का सपना

Prem Chand

एंजेल वन की आय में 13.4 पर्सेंट की ग्रोथ

samacharprahari

शाह और पवार की मुलाकात से महाराष्ट्र की सियासत गरम

samacharprahari

‘प्रेमचंद की परंपरा’ पर फातिहा न पढ़ें’

samacharprahari