ताज़ा खबर
Other

वुमेन एशिया कप, छन से टूटा भारत का सपना

Share

श्रीलंका ने पहली बार जीता एशिया कप का खिताब, फाइनल में भारत को आठ विकेट से हराया

नई दिल्ली। एशिया कप में भारत के दबदबे में सेंध लग गई है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम का तिलस्म टूट गया और आठ बार की चैंपियन टीम का आठवीं बार ख़िताब जीतने का सपना श्रीलंका के आगे बिखर गया। श्रीलंका ने महिला एशिया कप 2024 के फाइनल में भारत को 8 विकेट से हरा दिया है।

भारत ने इस मैच में पहले खेलते हुए 165 रन बनाए थे, वहीं जवाब में श्रीलंकाई टीम ने 8 गेंद शेष रहते 8 विकेट से जीत दर्ज कर पहली बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया है।

चमारी अथापट्टू की कप्तानी, हर्षिता समरविक्रमा की तूफ़ानी बल्लेबाज़ी और कविशा दिलहारी के ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीम पहली बार एशिया कप चैंपियन बन गई है।

20 साल के इतिहास में भारत के अलावा बांग्लादेश के बाद श्रीलंका दूसरी टीम है, जिसने इस ख़िताब पर क़ब्ज़ा किया है। भारत ने सात बार ये ख़िताब जीता जबकि 2018 में एक बार बांग्लादेश ने ये ख़िताब जीता था।

स्मृति मंधाना ने एक शानदार पारी खेली मगर जेमीमा रॉड्रिक्स और विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋचा घोष की कैमियो पारी भी काम नहीं आई।


Share

Related posts

ऑनलाइन निवेश के नाम पर दो युवकों से 25 लाख की साइबर ठगी

Prem Chand

महाराष्ट्र में हीट स्ट्रोक से अबतक 25 लोगों की मौत

Prem Chand

फडणवीस मंत्रिमंडल का विस्तार, नागपुर में मंत्रियों ने ली शपथ

Prem Chand

LIC IPO: सरकार ने बेची हिस्सेदारी, निवेशकों ने झेला झटका

samacharprahari

मुंबई का ‘महाबली’ पस्त: करोड़ों बहाए, मशीनरी लगाई, फिर भी बीएमसी में बहुमत को तरस गई बीजेपी!

samacharprahari

इंस्टेंट लोन ऐप्स की जबरन वसूली, 200 फीसदी ब्याज वसूला : सर्वे

samacharprahari