ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरदुनियाबिज़नेसभारतराज्य

संयक्त राष्ट्र पूंजी विकास कोष की अगुवाई करेंगी प्रीति सिन्हा

Share

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र पूंजी विकास कोष (यूएनसीडीएफ) ने भारतीय मूल की प्रीति सिन्हा को कार्यकारी सचिव बनाये जाने की घोषणा की है। सिन्हा ने सोमवार को यूएनसीडीएफ के कार्यकारी सचिव का पदभार संभाल लिया। यह पद यूएनसीडीएफ का सबसे वरिष्ठ पद है। उन्होंने कहा कि उनका जोर उन महिलाओं, युवाओं, लघु एवं मझोले उद्यमों को छोटे कर्ज की सुविधा उपलब्ध कराने पर होगा, जो अब तक इससे वंचित रहे हैं। संस्थान का गठन साल 1966 में हुआ। इसका मुख्यालय न्यूयार्क में है। यह कम विकसित देशों को छोटे कर्ज उपलब्ध कराता है। सिन्हा ने ज्यूडिथ कार्ल की जगह ली, जो संयुक्त राष्ट्र के साथ 30 साल के कैरियर के बाद फरवरी में सेवानिवृत्त हो गये। संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के प्रशासक अचीम स्टीनर ने कहा, ‘दुनिया के सबसे अल्प विकसित देशों के लिए यूएनसीडीएफ का समर्थन महत्वपूर्ण है। मैं हमारे संगठनों के बीच आने वाले समय में मजबूत भागीदारी जारी रहने की उम्मीद करता हूं।’


Share

Related posts

मुंबई एयरपोर्ट पर वकील गिरफ्तार, 28,000 करोड़ रुपये के पैन-इंडिया साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की कार्रवाई

samacharprahari

परिसीमन और महिला आरक्षण पर इसी महीने संसद का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी

samacharprahari

योगी सरकार में कागजी दावों का ‘ट्रिलियन डॉलर’ तिलिस्म

samacharprahari

फर्जी टीडीएस रिफंड के जरिए करोड़ों रुपये का फर्जीवाड़ा

Prem Chand

यस बैंक ने एडीएजी की तीन संपत्तियों पर किया कब्जा

samacharprahari

नवी मुंबई के पवने में भीषण आग, 20 दमकल की गाड़ियां मौके पर

Prem Chand