ताज़ा खबर
OtherPoliticsलाइफस्टाइलसंपादकीय

ये जो खबरें हैं ना…. 12वीं किश्त….

Share

इस बार मुंबई का मेयर भैया लोग ही चुनेगा भिय़ा!!!

तो खबर ई है भिया, कि मुंबई में रहनेवाले तमाम भैया लोगों के स्वघोषित मसीहाओं की फौज अपने राजनीतिक धरातल को ढ़ूंढ़ पाने में असहाय हो चुकी है। आगामी बीएमसी चुनाव से पहले अलग-अलग समुदायों की लामबंदी का सिलसिला सपनों की नगरिया में शुरू हो गया है भैया।

सुना ई जा रहा है कि समाज के अलग-अलग दलों के दलालों, छुटभैये व स्वार्थी लोगों का एक सम्मेलन हुआ है। तमाम पार्टियों को बदल-बदल कर अपनी जेब भरनेवालों की यह नाकारा फौज अब नया संगठन बना चुकी है। इस सम्मेलन में आए भांडों ने तय किया है कि आगामी बीएमसी चुनाव में इस बार मुंबई का मेयर भैया लोग ही चुनेगा।

कमाल है ना….

कमाल की बात ई भी है कि इस भैया लोगों की मंडली में मेरिटधारी गैंग का दबदबा है। उनकी ही जेब छलक रही है। पार्टी में निचले पायदान पर काम करनेवाले तमाम भैया कर्मियों की इन लोगों ने कभी सुध तक नहीं ली। अब जब चुनाव नजदीक है, दलालों की टोली सक्रिय हो गई है। सब लोगन ने बार-बार आवाहन किया है कि मुंबई नगरिया में रहनेवाले तमाम भैया लोग सपनों की नगरिया में अब केंद्रीय भूमिका निभाएगा। ई मुंबई नगरिया में भैया अब किराएदार नहीं, बल्कि भागीदार बनकर भागीदारी निभाएगा….।

कमाल है ना….


Share

Related posts

वक्फ संशोधन विधेयक पारित: AIMPLB की नजर सुप्रीम कोर्ट पर

samacharprahari

60 लाख वोटरों को हटाना लोकतंत्र पर हमला, मालेगांव फैसले पर भी डिंपल ने उठाए सवाल

samacharprahari

यमन के विद्रोहियों ने सऊदी अरब हवाईअड्डे पर हमला किया

samacharprahari

मायानगरी अब नाबालिग लड़कियों के लिए असुरक्षित!

samacharprahari

हाथरस गैंगरेप घटना बर्बर है, पीएम को जवाब देना चाहिए: शिवसेना

Prem Chand

नाटो के विस्तार जितनी घातक है अमेरिका की हिंद-प्रशांत नीति : चीन

Prem Chand