ताज़ा खबर
Otherताज़ा खबरलाइफस्टाइलसंपादकीय

ये जो खबरें हैं ना…. 11वीं किश्त

Share

सरकार की जेब हल्की योजना शुरू, लाभ उठाएं….

खुशखबरी….!!!

पिछले सात-आठ साल से सरकार ने जेब हल्की योजना शुरू की है। अंधभगत जनता की भारी मांग पर महान सरकार ने यह योजना शुरू की थी। इसी योजना के तहत, एक बार फिर से रसोई गैस की कीमत 50 रुपये बढ़ा दी गई है। अब गैस सिलेंडर केवल ₹818.00 की मामूली रकम में मिलेगा। अरे हां, जनता की ही मांग पर महान निजाम ने पेट्रोल को ₹101 तक पहुंचा दिया है, जबकि डीजल के दाम भी ₹85 तक पहुंच गए हैं। जनता जनार्दन काफी समय से इस तरह की मांग कर रहे थे।

बता दें कि अंधभगतों की इस बनिया सरकार में किसानों की आमदनी दोगुनी, मजदूरों की चार गुनी और छोटे व्यापारियों की आमदनी में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। जनता जनार्दन यह दुःख बर्दास्त नहीं कर पा रहे थे, और परेशान थे। मजे की बात यह भी है कि अंधभगत लोग अपनी आमदनी संभाल ही नहीं पा रहे थे। इसलिए उनकी जेब का बोझ हल्का करने की भारी भरकम योजना को साकार करने का बीड़ा चौकीदार ने उठाया था।

अंधभगत जनता की मांग पर ही चौकीदार ने अनर्थशास्त्रियों से विचार-विमर्श किया। उसके बाद ही जेब हल्की योजना की रूपरेखा बनाई गई। हालांकि 2014 से ही इस योजना को शुरू कर दिया गया था, लेकिन अंधभगतों की टोली खुश नहीं थी। उनकी मांग थी कि हर महीने निजाम जेब हल्की योजना का लाभ दे। इससे जनता जनार्दन बोझ से मुक्त होंगे। हालांकि इस योजना का विरोध करने वाले कम नहीं है। लेकिन महान बनिया निजाम ने इसके लिए टुकडा-टुकडा गैंग व सवाल पूछनेवालों को देशद्रोही करार देने का फैसला किया है। निजाम ने निवेदन किया है कि अंधभगत मास्क लगाए रहें, मुंह बंद रखें और जेब हल्की योजना का लाभ लें।

Share

Related posts

हैवमोर ने कूलेस्ट समर जॉब सीजन-4 लॉन्च किया

Amit Kumar

ईओडब्ल्यू 40 चीनी नागरिकों समेत 150 के खिलाफ मामला दर्ज किया

Prem Chand

पदोन्नति में आरक्षण देने के मुद्दे पर फैसला सुरक्षित

samacharprahari

बीजेपी चुनावी बॉण्ड के जरिए प्राप्त ‘अवैध धन’ से प्रचार कर रही, जांच एजेंसियां सो रही हैं : सिब्बल

Prem Chand

नौसेना को मिली चौथी स्कॉर्पिन पनडुब्बी वेला

Amit Kumar

नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथियों की सफल वापसी

Prem Chand