ताज़ा खबर
Otherटेकबिज़नेसराज्य

जियो ने डोमेस्टिक वॉयस कॉल फ्री किया

Share

मुंबई। रिलायंस जियो ने नए साल में अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। जियो ने अपने ग्राहकों के लिए डोमेस्टिक कॉल नए साल यानी 1 जनवरी से पूरी तरह फ्री कर दिया है। नए साल में इंटरकनेक्ट यूजेज चार्जेज (आईयूसी) नहीं वसूले जाएंगे। हालांकि पहले भी लोगों को कॉल फ्री में मिलती थी, लेकिन आईयूसी चार्ज की वजह से कॉल महंगे कर दिए गए। सितंबर 2019 में टेलीकॉम रेगुलेटर ट्राई ने मोबाइल से मोबाइल कॉल करने पर आईयूसी चार्ज लगाने की डेडलाइन जनवरी 2020 से बढ़ाकर दिसंबर 2020 कर दी थी। कंपनी ने एक बयान में कहा, “कंपनी ने वादा किया था कि जैसे ही आईयूसी चार्ज खत्म होंगे, कंपनी भी डोमेस्टिक वॉयस कॉल के चार्ज खत्म करते हुए इसे जीरो कर देगी। अपने इसी वादा को पूरा करते हुए कंपनी ने 1 जनवरी 2021 से डोमेस्टिक वॉयस कॉल फ्री करने का फैसला किया है।”


Share

Related posts

चारा घोटाला में लालू यादव को 2024 तक राहत

Prem Chand

रिजर्व बैंक से PPBL को 15 दिन की मोहलत

Prem Chand

प. रे. के अपर महाप्रबंधक पद पर आलोक कुमार

samacharprahari

अजित पवार ने बढ़ाई बीजेपी की टेंशन, कहा- शिंदे गुट के बराबर चाहिए सीटें

samacharprahari

आतंकी ने कबूला; पाक कर्नल ने भारतीय पोस्ट पर हमले के लिए दिए थे 30 हजार

Vinay

संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक, लोकसभा में कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से कूदा शख्स

samacharprahari