Samachar Prahari
OtherTop 10ताज़ा खबरदुनियाबिज़नेसभारतराज्य

20 अमीरों के पास 463 अरब डॉलर की दौलत !

Share

एशिया के टॉप 20 अमीर परिवारों में मुकेश अंबानी फैमिली स​मेत 3 भारतीय परिवार

समाचार प्रहरी, मुंबई।

भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की फैमिली अब और भी ज्यादा दौलतमंद हो चुका है। यह बात ब्लूमबर्ग बिलियेनियर इंडेक्स की एशिया के 20 सबसे अमीर परिवारों की रैंकिंग कह रही है। जी हां, इस रिपोर्ट के अनुसार, अंबानी परिवार एशिया की सबसे अमीर फैमिली बन गई है। मुकेश अंबानी परिवार के पास हॉन्ग कॉन्ग के Kwoks फैमिली से दोगुना और दक्षिण कोरिया के ली फैमिली से तीन गुना अधिक दौलत हो चुकी है। जापान के Torii व Saji clan से लगभग 5 गुना अमीर है अंबानी परिवार। फोर्ब्स के अनुमान के अनुसार, 18 मार्च 2020 तक दुनिया भर में 2,095 अरबपति थे। तब मुंकेश अंबानी के पास कुल 71.8 अरब डॉलर की संपत्ति थी। लॉकडाउन के बाद मुंकेश अंबानी की संपत्ति में लगभग 5 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है।

सूची में केंद्र में है विरासत
साल 2020 के लिए ब्लूमबर्ग की इस रैंकिंग में पहली पीढ़ी की संपत्ति को बाहर रखा गया है और अधिकांश परिवारों में विरासत को केन्द्र रखा गया है। रिपोर्ट के अनुसार, फिलहाल एशिया के 20 सबसे अमीर परिवारों के पास कुल मिलाकर 463 अरब डॉलर की संपत्ति है। इस रैंकिंग में भारत से मुकेश अंबानी परिवार के अलावा 2 अन्य भारतीय परिवार मिस्त्री परिवार एवं हिंदुजा परिवार भी शामिल हैं।

तीन भारतीय परिवार शामिल
ब्लूमबर्ग के हिसाब से, मुकेश अंबानी की संपत्ति में कोरोना महामारी के दौरान भारी उछाल आया है। जब पूरी दुनिया महामारी से लड़ने में व्यस्त थी, तब भारत के सबसे अमीर व्यक्ति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी तगड़ी कमाई रहे थे। इस वक्त मुकेश अंबानी परिवार की दौलत 76 अरब डॉलर है। यह परिवार एशिया का सबसे अमीर परिवार है। शापूरजी पालोनजी ग्रुप का मिस्त्री परिवार इस वक्त एशिया का 8वां सबसे अमीर परिवार है। इनके पास 22 अरब डॉलर की संपत्ति है। हिंदुजा परिवार के पास इस वक्त 15.1 अरब डॉलर की संपत्ति है और ये एशिया के 16वें सबसे अमीर हैं।

टॉप 20 में शामिल एशिया के अन्य अमीर परिवार

  1. हॉन्ग कॉन्ग के Kwoksफैमिली :              दौलत 33 अरब डॉलर, एशिया का दूसरा सबसे अमीर परिवार
  2. थाइलैंड की Chearavanont फैमिली :    दौलत 31.7 अरब डॉलर, एशिया का तीसरा सबसे अमीर परिवार
  3. इंडोनेशिया की Hartono फैमिली :         दौलत 31.3 अरब डॉलर, एशिया का चौथा सबसे अमीर परिवार
  4. दक्षिण कोरिया का ली फैमिली :              दौलत 26.6 अरब डॉलर, एशिया का 5वां सबसे अमीर परिवार
  5. थाइलैंड की यूविध्या फैमिली :                दौलत 24.2 अरब डॉलर, एशिया का 6ठां सबसे अमीर परिवार
  6. हॉन्ग कॉन्ग की चेंग फैमिली :                 दौलत 22.6 अरब डॉलर, एशिया का 7वां सबसे अमीर परिवार
  7. हॉन्ग कॉन्ग की पाओ/वू फैमिली :          दौलत 20.2 अरब डॉलर, एशिया का 9वां सबसे अमीर परिवार
  8. फिलीपीन्स का Sy फैमिली :                 दौलत 19.7 अरब डॉलर, एशिया का 10वां सबसे अमीर परिवार
  9. ताइवान की Tsai फैमिली :                  दौलत 19 अरब डॉलर, एशिया का 11वां सबसे अमीर परिवार
  10. हॉन्ग कॉन्ग की ली फैमिली :                दौलत 17.3 अरब डॉलर, एशिया का 12वां सबसे अमीर परिवार
  11. सिंगापुर का Kwek/Quek फैमिली :     दौलत 16.5 अरब डॉलर, एशिया का 13वां सबसे अमीर परिवार
  12. जापान की Torii/Saji फैमिली :            दौलत 16.3 अरब डॉलर, एशिया का 14वां सबसे अमीर परिवार
  13. हॉन्ग कॉन्ग की Kadoorie फैमिली :    दौलत 16.1 अरब डॉलर, एशिया का 15वां सबसे अमीर परिवार
  14. हॉन्ग कॉन्ग का हो परिवार :                दौलत 14.6 अरब डॉलर, एशिया का 17वां सबसे अमीर परिवार
  15. दक्षिण कोरिया की चुंग फैमिली :         दौलत 14.1 अरब डॉलर, एशिया का 18वां सबसे अमीर परिवार
  16. सिंगापुर का Ng फैमिली :                  दौलत 13.8 अरब डॉलर, एशिया का 19वां सबसे अमीर परिवार
  17. थाइलैंड की Chirathivat फैमिली :     दौलत 12.9 अरब डॉलर, एशिया का 20वां सबसे अमीर परिवार

Share

Related posts

महायुति सरकार के तहत भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया : शरद पवार

Prem Chand

पहलगाम अटैक के बाद आतंकियों से मुठभेड़, टॉप लश्कर कमांडर अल्ताफ लाली ढेर

samacharprahari

जेल में बंद पति ने मंगवाई चरस, प्राइवेट पार्ट में छुपाकर ले जा रही थी पत्नी

samacharprahari

Leave a Comment