ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

मुफ्त योजनाओं के भरोसे नहीं जीत सकते चुनाव: योगेंद्र यादव

Share

दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत

 

डिजिटल न्यूज डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिला है। आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल समेत मनीष सिसोदिया और सतेंद्र जैन जैसे कई बड़े चेहरे चुनाव हार चुके हैं। बीजेपी 48 सीटें जीतकर स्पष्ट जनादेश हासिल कर चुकी है, जबकि आम आदमी पार्टी को सिर्फ 22 सीटों पर जीत मिली है। इस बार भी कांग्रेस एक भी सीट जीतने में कामयाब नहीं हो सकी है। दिल्ली में विधानसभा की कुल 70 सीटें हैं।

भारत जोड़ो अभियान के संयोजक और राजनीतिक विश्लेषक योगेंद्र यादव ने इसे आम आदमी पार्टी की हार नहीं, बल्कि पूरे विपक्ष की हार बताया है। योगेंद्र यादव ने कहा, ‘इस चुनाव के नतीजे बताते हैं कि सिर्फ मुफ्त योजनाओं के भरोसे ही चुनाव नहीं जीते जा सकते. हालांकि अगर आप पार्टी को 42-43% वोट मिले हैं, तो यह इन्हीं योजनाओं की वजह से मिले हैं, लेकिन जनता को सिर्फ मुफ्त सुविधाएं ही नहीं, बल्कि सुशासन (गवर्नेंस), अच्छी सड़कें और साफ-सुथरी दिल्ली भी चाहिए। जब सरकार इन जरूरतों को पूरा नहीं कर पाई, तो जनता ने नकार दिया।

 

बीजेपी तोड़फोड़ की राजनीति करेगी

योगेंद्र यादव ने कहा, ‘यह हार सिर्फ AAP के लिए नहीं, बल्कि उन सभी लोगों के लिए एक झटका है, जिन्होंने भारतीय राजनीति में वैकल्पिक राजनीति का सपना पाला था। आम आदमी पार्टी कह सकती है कि उसने दस साल बाद चुनाव गंवाया और वोट शेयर में सिर्फ 5% का अंतर था, लेकिन जब पार्टी के शीर्ष नेता ही अपनी सीटें हार जाएं, तो यह सिर्फ एक सामान्य हार नहीं होती, बल्कि एक बड़ी चेतावनी होती है। बीजेपी यहीं नहीं रुकेगी, वो आम आदमी पार्टी को तोड़ने की भी कोशिश करेगी।’


Share

Related posts

चीन ने दी भारत को धमकी, कहा- हाइड्रोजन बम से उड़ा देंगे

samacharprahari

महाराष्ट्र में 15 दिनों के लिए लॉकडाउन बढ़ाया जाएगा

Prem Chand

Uttar Pradesh: यूपी में नौकर का गुप्तांग काटकर थाने पहुंची महिला, पुलिस से बोली इसने…

samacharprahari

एक महीने में निवेशकों के 34.27 लाख करोड़ रुपये साफ

samacharprahari

पत्रकारों पर छापेमारी दुर्भाग्यपूर्ण-पीसीआई

Prem Chand

जाबांज पॉलिटिकल-बिल्डर नेक्सस से गंजी हो चुकी खाड़ी और दादू हाल्या पाटिल का ‘लापता’ पता!

samacharprahari