ताज़ा खबर
Other

आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.90 लाख करोड़ बढ़ा

Share

सेंसेक्स में 1745 अंक यानी 4.16 प्रतिशत की तेजी

मुंबई। पिछले कारोबारी सप्ताह बीएसई सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण में 1,90,571.55 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है। त्योहारी उत्सव के दौरान निवेशकों में सकारात्मक भावना बढ़ रही है। हालांकि रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई है। पिछले सप्ताह 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स में 1,744.92 अंक यानी 4.16 प्रतिशत की तेजी दर्ज हो चुकी है।

सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस को पिछले सप्ताह सर्वाधिक फायदा हुआ। हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक और भारती एयरटेल समेत शेष आठ शीर्ष कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में तेजी देखी गई है, जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई है।

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में बजाज फाइनेंस का बाजार पूंजीकरण पिछले कारोबारी सत्र के दौरान सर्वाधिक 35,878.56 करोड़ रुपये की बढ़त हुई है, जिससे कंपनी का मार्केट कैप 2,63,538.56 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण भी 34,077.46 करोड़ रुपये बढ़कर 7,54,025.75 करोड़ रुपये, एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 31,989.44 करोड़ रुपये बढ़कर 4,15,761.38 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक का एम-कौप 30,142.34 करोड़ रुपये बढ़कर 3,35,771.38 करोड़ रुपये हो गया।

इसी तरह, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड का एम-कैप 22,156.31 करोड़ रुपये बढ़कर 5,14,223.88 करोड़ रुपये, भारती एयरटेल का 17,266.84 करोड़ रुपये बढ़कर 2,62,630.53 करोड़ रुपये और कोटक महिंद्रा बैंक का 10,520.48 करोड़ रुपये बढ़कर 3,50,501.27 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। आईटी दिग्गज इन्फोसिस के बाजार मूल्यांकन में भी 8,540.12 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई, जिससे उसकी पूंजीकरण हैसियत 4,82,783.05 करोड़ रुपये हो गई।

इसके विपरीत, आरआईएल का बाजार पूंजीकरण 18,392.74 करोड़ रुपये घटकर 13,53,624.69 करोड़ रुपये रह गया। टीसीएस का बाजार पूंजीकरण भी 14,090.21 करोड़ से कम होकर 10,02,149.38 करोड़ रुपये पर आ गया। हालांकि बाजार पूंजीकरण के हिसाब से रिलायंस इंडस्ट्रीज अभी भी शीर्ष पर बनी हुई है। इसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, एचयूएल, इन्फोसिस, एचडीएफसी, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस और भारती एयरटेल का स्थान रहा।


Share

Related posts

सैय्यद सिकंदर अली को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Prem Chand

नांदेड़ में बिल्डर संजय बियानी की दिनदहाड़े हत्या

Prem Chand

रिकॉर्ड फंड जुटाने के बाद भी निवेशकों के पोर्टफोलियो में भारी गिरावट

samacharprahari

यस बैंक मामला: सीबीआई ने दिल्ली-एनसीआर में कई स्थानों पर छापे मारे

samacharprahari

महाराष्ट्र चुनाव: EC ने 1440 VVPAT पर्चियों का EVM से किया मिलान, बताया क्या रहा नतीजा

Prem Chand

…और चट्टान से निकल कर बाहर आई जिंदगी

samacharprahari