ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

बिहार विधानसभा में यादव विधायकों का परचम लहराया

Share

बिहार विधानसभा में 55 यादव विधायकों की उपस्थिति

पटना। बिहार चुनाव का रिजल्ट आ चुका है। इस नतीजे ने सभी अनुमानों को खारिज कर दिया। नीतीश कुमार एक बार फिर बिहार की कमान संभाल सकते हैं। राजद के बाद बीजेपी दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी है। एनडीए गठबंधन को कुल 125 सीटे मिली है तो वही दूसरी तरफ महागठबंधन को 110 सीटें मिली है। इस चुनाव में राजद को पिछले चुनाव के मुकाबले सीटों का नुकसान हुआ है। इस बार यादव विधायकों की संख्या भी कम हुई है।

काटे की टक्कर वाली इस चुनाव में तेजस्वी यादव ने बड़े बड़े नेताओं का पसीना छुड़ा दिया और देर रात तक भी साफ नही हो पाया था कि किस गठबंधन की सरकार बनेगी। हालांकि अब साफ है कि एनडीए गठबंधन ने बहुमत हासिल कर लिया है।

55 यादव कैंडिडेट्स बने विधायक

बिहार की सबसे बड़ी आबादी यादव समाज की है। ऐसे में कितने यादव विधायक चुनाव जीत कर विधानसभा पहुँच रहे हैं, इस पर सभी की नज़र लगी रहती है। सरकार किसी की भी बने, लेकिन विधानसभा में हमेशा से यादव समाज के सबसे ज़्यादा विधायक होते हैं। इस चुनाव में भी कुछ ऐसा ही हुआ है। यादव समाज के कुल 55 विधायक इस बार जीत कर विधानसभा पहुँचे हैं। विधानसभा में एक बार फिर सभी जातियों के मुकाबले यादव विधायक ज़्यादा है।

महागठबंधन से 41 यादव प्रत्याशी चुनाव जीते
भारतीय जनता पार्टी ने 14 यादव उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था, जिसमें से कुल 7 उम्मीदवार विजयी हुए है। दूसरी तरफ नीतीश कुमार ने भी 18 यादव उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था, जिसमें से 7 उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है, वहीं दूसरी तरफ महागठबंधन ने 60 यादव उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था, जिसमें से कुल 41 उम्मीदवारों ने भारी मतों से जीत हासिल की है।

2015 विधानसभा चुनाव :

बात करें साल 2015 विधानसभा चुनाव की, तो उस समय बिहार विधानसभा में कुल 62 यादव विधायक थे। पिछले बार की तुलना में इस चुनाव में इस बार 7 विधायक कम हुए हैं।

चर्चित यादव विधायक :
साल 2020 के विधान सभा चुनाव में 55 विधायक चुने गए हैं। इनमें तेजस्वी यादव (राघोपुर), तेजप्रताप यादव (हसनपुर), सुरेन्द्र प्रसाद यादव (बेलागंज), विजेंद्र प्रसाद यादव (सुपौल), जितेंद्र कुमार राय (मढ़ौरा), नंद किशोर यादव (पटना साहिब), बाहुबली रीतलाल यादव (दानापुर), छोटेलाल राय यादव (परसा), डॉ मुकेश रौशन यादव (महुआ) समेत कई चर्चित यादव विधायक इस बार बिहार विधानसभा में पहुंचने में सफल रहे हैं।


Share

Related posts

यूपी में दिनदहाड़े बैंक में 18 लाख की लूट

Prem Chand

सहायक जिला पंजीयक रिश्वत लेते पकड़ा गया

Vinay

रसिया दारोगा की ग्रामीणों ने की पिटाई, एसपी ने किया निलंबित

Vinay

मुंबई हमले के दोषी के कब्र की जगह बेच दी, दो लोगों पर मामला दर्ज

samacharprahari

ईरान पर से पाबंदी हटने और अमेरिकी रणनीतिक बदलावों के बीच नया वैश्विक त्रिकोण

samacharprahari

देश में नकली करेंसी की बरामदगी 190 प्रतिशत बढ़ी

Amit Kumar