ताज़ा खबर
Otherराज्य

यूपी में शिक्षकों को उपवास करने की नौबत

Share

राज्यपाल के नाम सौंपेंगे 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षक 11 सूत्रीय मागों को लेकर सभी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के सामने अगले महीने 4 और 5 सितंबर को दो दिवसीय उपवास कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान राज्यपाल के नाम डीआईओएस को ज्ञापन सौंपेंगे।

शिक्षक संघ की शनिवार को आयोजित बैठक में आंदोलन की रणनीति तय की गई। बैठक में 14 व 15 सितंबर को लखनऊ में राज्य परिषद की बैठक आयोजित करने पर भी चर्चा हुई और सदस्यता अभियान की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 सितंबर कर दी गई। शिक्षक संघ के अध्यक्ष ने बताया कि शिक्षकों की समस्याओं को लेकर अब सरकार और विभाग से आर-पार की लड़ाई होगी। आगामी 4 व 5 सितंबर को प्रदर्शन के बाद शिक्षक 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर सभी मंडल मुख्यालयों के सामने एकत्रित होकर शिक्षक उपवास करेंगे।
उन्होंने बताया कि इसके बाद 2 से 9 नवंबर तक माध्यमिक शिक्षा निदेशक के कार्यालय पर क्रमिक उपवास किया जाएगा। 10 नवंबर को राज्यपाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा जाएगा। बैठक में प्रदेश के सभी मंडलों के पदाधिकारी, विधान परिषद चुनाव के प्रत्याशी मौजूद थे।

 


Share

Related posts

युवक को सरेआम गोलियों से भूना

Prem Chand

मोदी राज में 7 ऑटो मोबाइल कंपनियों ने भारत में कारोबार किया बंद: खड़गे

Prem Chand

भिवंडी से 12 हजार जिलेटिन की छड़ें बरामद

Prem Chand

रूस बोला- यूक्रेन में ‘सैन्य ऑपरेशन’ पर निष्पक्ष जानकारी दे भारतीय मीडिया

Amit Kumar

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर फ‍िर मच गई चीख-पुकार, 87 लोग हो गए हुए लहूलुहान

samacharprahari

मुंबई बोट हादसे में 13 लोगों की मौत

Prem Chand