ताज़ा खबर
OtherTop 10भारतमूवीराज्य

सेना के अनुचित नकारात्मक चित्रण पर वायुसेना नाराज

Share

नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना ने फिल्म ‘गुंजन सक्सेना: द करगिल गर्ल’ में भारतीय सैन्य बल के ‘अनुचित नकारात्मक’ चित्रण पर आपत्ति जताते हुए सेंसर बोर्ड को एक पत्र लिखा है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि पिछले महीने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को भी विचार के लिए पत्र भेजा गया था।

बता दें कि यह फिल्म बुधवार को नेटफ्लिक्स प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ हुई। यह फिल्म भारतीय वायुसेना की अधिकारी गुंजन सक्सेना के जीवन पर आधारित है, जो वर्ष 1999 के करगिल युद्ध में हिस्सा लेने वाली पहली महिला पायलट बनीं। इस फ़िल्म का निर्माण करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस ने किया है। अधिकारी ने कहा, ‘‘भारतीय वायुसेना ने फिल्म ‘गुंजन सक्सेना: द करगिल गर्ल’ के उन कुछ दृश्यों पर आपत्ति जताते हुए केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) को एक पत्र लिखा है जिनमें उसे अनुचित रूप से नकारात्मक ढंग से चित्रित किया गया है।”

सूत्रों ने कहा कि रक्षा मंत्रालय ने पिछले महीने कुछ वेब सीरीज में सशस्त्र बलों के जवानों के चित्रण पर कड़ी आपत्ति जताते हुए सीबीएफसी को पत्र लिखा था। उन्होंने कहा कि यह आग्रह किया गया था कि प्रोडक्शन हाउस को सेना से जुड़े किसी विषय पर फिल्म, वृत्तचित्र या वेब सीरीज का प्रसारण करने से पहले मंत्रालय से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने की सलाह दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के जवानों का ‘अपमानजनक चित्रण’ किए जाने के संबंध में मंत्रालय को कुछ शिकायतें मिली थीं।


Share

Related posts

वाजपेयी बनाम मोदी: गठबंधन के समझौतों से पूर्ण बहुमत के दबदबे तक, आर्थिक फैसलों और सामाजिक प्रयोगों की मार का तथ्यात्मक लेखा-जोखा

samacharprahari

अदालत ने वरवर राव के परिजनों को मिलने की इजाजत दी

samacharprahari

लॉकडाउन के दौरान पुलिस के प्रति लोगों का नजरिया बदला

samacharprahari

एसबीआई कार्ड और गूगल के बीच साझेदारी

samacharprahari

सिर्फ़ 10 साल में 12 लाख करोड़ का कर्ज़ बट्टे खाते में: सरकार ने संसद में दी जानकारी

samacharprahari

बालासाहेब ठाकरे के समाधि स्थल पर झड़प मामले में अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज

samacharprahari