ताज़ा खबर
Otherबिज़नेसभारतराज्य

2जी मुक्त भारत के लिए सरकार जल्द कदम उठाए: मुकेश अंबानी

Share

मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी ने शुक्रवार को कहा कि अब 2जी मोबाइल सेवा की विदाई का वक्त आ गया है।

बता दें कि 25 वर्ष पूर्व आज ही के दिन देश में पहली मोबाइल सेवा का शुभारंभ हुआ था। इस अवसर पर भारतीय सेलुलर आपरेटर्स संघ (सीओएआई) की ओर से “देश की डिजिटल उड़ान” नाम से आयोजित एक वर्चुअल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अंबानी ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि देश को 2जी मुक्त बनाया जाए। उन्होंने कहा कि आज जब दुनिया 5जी के दरवाजे पर खड़ी है, तब देश में 30 करोड़ से अधिक लोग 2जी में फंसे हैं और 2जी फीचर फोन इस्तेमाल कर रहे हैं। इस मसले पर तुरंत आवश्यक नीतिगत कदमों को उठाने की नितांत जरूरत है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक अंबानी ने कहा लॉकडाउन के बीच मोबाइल, जिंदगी का जरूरी हिस्सा बन कर उभरा है और लोगों को सशक्त बनाने का एक माध्यम बना। मोबाइल ने राष्ट्र को कठिन समय में भी जोड़े रखा और अर्थव्यवस्था का पहियां मोबाइल के दम पर ही घूमता दिखा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “ईज ऑफ लिविंग” के सपने का जिक्र करते हुए अंबानी ने कहा कि डिजिटल मोबिलिटी इस सपने को साकार कर रही है। प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया मिशन की उन्नति में जियो अपना पूर्ण योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है। डिजिटल अर्थव्यवस्था में जियो के योगदान के बारे में बोलते हुए अंबानी ने कहा “डिजिटल प्लेटफॉर्म हमारे लाखों किसानों, छोटे व्यापारियों, उपभोक्ताओं, छोटे और मध्यम उद्यमों, छात्रों, शिक्षकों, स्वास्थ्य देखभाल कर्मचारियों और नवोन्मेष को सशक्तिकरण के नए और उन्नत उपकरण प्रदान करेगा। इससे हमारे प्रतिभाशाली युवाओं के लिए नए और आकर्षक रोजगार और आजीविका के अवसर भी पैदा होंगे।“
गौरतलब है कि हाल ही में जियो प्लेटफॉर्म्स में दुनिया की 13 प्रतिष्ठित प्रौद्योगिकी कंपनियों ने निवेश किया है। भारतीय कंपनी जगत के इतिहास में यह अब तक की सबसे बड़ी राशि का धन जुटाया गया है। जियो ने अपने लॉन्च के पहले चार वर्षों में 40 करोड़ के करीब ग्राहक जोड़ लिए हैं। दूरसंचार क्षेत्र के पुराने दिग्गजों एयरटेल और वोडा-आइडिया जियो के आगे ठहर नहीं पाये हैं। अंबानी ने कहा कि चार साल से भी कम समय में हमने डिजिटल क्रांति का फल मोबाइल उपभोक्ताओं को दिया है।
अंबानी ने 15 जुलाई को रिलायंस की 43 वीं एजीएम में सोशल मीडिया की दिग्गज गूगल के जियो प्लेटफॉर्म्स में 33737 करोड रुपये में 7.73 प्रतिशत इक्विटी देने के साथ ही भारतीय दूरसंचार क्षेत्र को 2जी मुक्त कराने और 4जी और 5जी सस्ते स्मार्टफोन फोन उतारने की भी घोषणा की। उन्होंने अगले तीन वर्ष में रिलायंस जियो के उपभोक्ताओं को पचास करोड़ पहुंचाने का लक्ष्य रखा है ।


Share

Related posts

ब्रिटेन की कमान संभालेंगी लिज़ ट्रस

samacharprahari

फेडरल बैंक ने एजेस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस के सहयोग से अपने क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए ग्रुप क्रेडिट शील्ड पेश किया

Amit Kumar

पवई में 14.5 एकड़ प्राइम लैंड हड़पने का महाघोटाला: हीरानंदानी सिंडिकेट की ढाल बनी नौकरशाही

samacharprahari

गद्दे की जगह बेड पर बिछे थे नोट, बेंगलुरु आयकर छापे में बरामद 42 करोड़ कैश

samacharprahari

आज तड़के उल्का से टकराएगा नासा का स्पेसक्राफ्ट

samacharprahari

बीएमसी के अतिरिक्त आयुक्त से ED ने की पूछताछ

samacharprahari