ताज़ा खबर
Otherराज्य

अस्पताल से ‘गायब’ कोरोना मरीज का अगले दिन झाड़ियों में मिला शव

Share

प्रयागराज । प्रयागराज में एक नामचीन अस्पताल के कोरोना वार्ड से गायब मरीज का शव रविवार को अस्पताल से करीब 500 मीटर की दूरी पर झाड़ियों में मिला. मृतक के परिवार ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का इल्जाम लगाया है वहीं अस्पताल ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है. जानकारी के मुताबिक 57 वर्षीय शख्स को सांस में तकलीफ के बाद प्रयागराज के स्वरुप रानी नेहरु अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 

शख्स के अस्पताल से भागने के बाद परिवार द्वारा दावा किया जा रहा है कि कोरोना मरीजों की मदद के लिए अस्पताल प्रशासन का कोई शख्स मौजूद नहीं है. इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है. जिसके अनुसार शनिवार की शाम एक शख्स कोविड वार्ड से बाहर जाता हुआ दिखाई दे रहा है. उसके बाद कुछ और लोग उसी गेट से बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं. अस्पताल प्रशासन के अनुसार समूह में दिखाई दे रहे लोग अस्पताल के स्टाफ हैं जो मरीज को ढूंढ रहे थे.   

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. मृतक की बेटी ने कहा कि अस्पताल की अनदेखी की वजह से पिता की मौत हुई. यहां कोविड मरीजों को परेशान किया जाता है उनके साथ बुरा बर्ताव किया जा रहा है. 


Share

Related posts

सरकारें कोरोना को लेकर गंभीर नहीं

samacharprahari

गिरता रुपया खोल रहा सरकार के दावों की पोल

samacharprahari

आरआरवीएल ने 950 करोड़ रुपये में खरीदी क्लोविया की हिस्सेदारी

Amit Kumar

तीन साल की मासूम बच्ची से रेप

Prem Chand

दिसंबर में रिटायर हुए, अब PMO पहुंचे आरबीआई के पूर्व गवर्नर

samacharprahari

Lashkar-e-Taiba : आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का सीईओ बता RBI को फोन कॉल पर दी धमकी

Prem Chand