Samachar Prahari
OtherTop 10ताज़ा खबरबिज़नेसराज्य

दिसंबर में रिटायर हुए, अब PMO पहुंचे आरबीआई के पूर्व गवर्नर

Share

PM मोदी के प्रिंसिपल सेक्रेटरी बने शक्तिकांत दास, 6 साल RBI के गवर्नर रहे

डिजिटल न्यूज डेस्क, मुंबई। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास को एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है। दरअसल, उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, शक्तिकांत को प्रिंसिपल सेक्रेटरी-2 के रूप में नियुक्त किया गया है। इस पद पर वह प्रधानमंत्री के मौजूदा मुख्य सचिव प्रमोद कुमार मिश्रा (पीके मिश्रा) के साथ काम करेंगे। शनिवार को कैबिनेट की अपॉइंटमेंट कमेटी ने यह निर्णय लिया। सेक्रेटरी मनीष सक्सेना ने इस नियुक्ति की जानकारी दी। शक्तिकांत दास भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के 25वें गवर्नर के तौर पर कार्य कर चुके हैं, और उन्होंने 10 दिसंबर 2024 को रिटायरमेंट लिया था.

75 दिन बाद PMO पहुंचे शक्तिकांत

रिटायरमेंट के 75 दिन बाद, शक्तिकांत दास पीएमओ में अहम पद पर नियुक्त हो गए हैं। पीएम मोदी के प्रिंसिपल सेक्रेटरी के रूप में पीके मिश्रा कार्यरत हैं, और शक्तिकांत दास उनके बाद दूसरे नंबर पर होंगे।

प्रशासनिक और वित्तीय करियर

बता दें कि 1980 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी शक्तिकांत दास ने दिसंबर, 2018 से भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के प्रमुख के रूप में छह साल तक अपनी सेवाएं दी हैं। वह पिछले साल दिसंबर 2024 में इस पद से रिटायर हुए थे। वे भारत के जी20 शेरपा और 15वें वित्त आयोग के सदस्य भी रह चुके हैं। उन्होंने अपने 42 साल के करियर में वित्त, निवेश और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में अहम योगदान दिया है।


Share

Related posts

जंगल में मिली लाश, मृतक की नहीं हुई पहचान

Prem Chand

चुनाव से पहले तेलंगाना में आयकर विभाग का छापा सत्र

samacharprahari

सीएम पद को लेकर देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान, ‘बीजेपी बड़ी पार्टी है और…’

samacharprahari

Leave a Comment