ताज़ा खबर
ताज़ा खबरबिज़नेस

रिलायंस इंडस्ट्रीज शेयर दो हजार रुपए के पार

Share

मुंबई। एशिया के सबसे अमीर मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर ने बुधवार को कामकाज के दौरान दो हजार रुपए की कीमत को पार कर 2010 रुपये का रिकार्ड भाव छूआ। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने विश्व की पहली 50 प्रमुख कंपनियों में अपना स्थान और मजबूत किया है। कारोबार की समाप्ति परबुधवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 1270480.06 लाख कऱड रुपये था।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के पूरी तरह कर्जमुक्त होने और जियो प्लेटफॉर्म्स में फेसबुक और गूगल जैसी दिग्गजों के भारी निवेश करने से आरआईएल के शेयर छंलाग लगे रहे हैं। हालांकि 15 जुलाई को रिलायंस इंडस्ट्रीज की एजीएम के बाद शेयर को कुछ झटका लगा था, लेकिन इससे जल्दी ही उबर गया।
बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान बीएसई पर रिलायंस का शेयर मंगलवार के 1971.85 रुपये की तुलना में 1980.05 रुपये पर खुला। दोपहर के कामकाज में शेयर 2010 रुपये तक चढ़ा। सत्र की समाप्ति पर 32.25 रुपये अर्थात 1.64 प्रतिशत की छंलाग लगाते हुए पहली बार दो हजार रुपये के ऊपर 2004.10 रुपये पर बंद हुआ। एनएसई में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर का भाव 2004 रुपये पर 32.45 रुपये अर्थात 1.65 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ।

बुधवार को रिलायंस का बाजार पूंजीकरण 12.70 लाख करोड रुपये को छू गया। बता दें कि देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस का शेयर मार्च 2020 में 867.82 रुपये तक लुढ़क गया था। अब तक के कारोबार में रिलायंस इंडस्ट्रीज का अधिकतम प्राइस बैंड 2169 रुपये और निम्नतम 1774.90 रुपये तय किया गया था। रिलायंस का आंशिक भुगतान वाले राईट इश्यू के शेयर का भाव 2.2 प्रतिशत बढ़कर 1106.6 रुपये और इसका बाजार पूंजीकरण 46765 करोड रुपये रहा और इसे मिलाकर कंपनी का कुल बाजार पूंजीकरण फिर 13 लाख करोड रुपये को पार कर 1317245 लाख करोड रुपये हो गया।


Share

Related posts

राजकोषीय घाटा 135.1 प्रतिशत पर पहुंचा

samacharprahari

शिवसेना में बगावत का मामला, पांच जजों की संविधान पीठ करेगी सुनवाई

samacharprahari

लहरों के सिकंदर ‘INS विराट’ की अंतिम यात्रा

samacharprahari

महामारी में अमीरों की संपत्ति 11 फीसदी बढ़कर 3400 अरब डॉलर हुई

samacharprahari

शेयर मार्केट से 113000000000000 निकालकर फुर्र हो गए विदेशी निवेशक

samacharprahari

5जी नेटवर्क के लिए ‘डेमो रन’ पूरा : एयरटेल

samacharprahari