ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरदुनियाभारतराज्य

2015 से पांच साल में 2,264 बार चीनी घुसपैठ

Share

चिदंबरम ने कहा- प्रधानमंत्री से पूछने की हिम्मत किसी में नहीं

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने संप्रग सरकार के समय 600 बार हुई चीनी घुसपैठ का मुद्दा उठाने वाले भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा पर पलटवार करते हुए कहा कि ‘2015 से अब तक चीन की तरफ से 2,264 बार घुसपैठ’ की गई है, लेकिन आप (नड्डा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जवाब मांगने की हिम्मत नहीं करेंगे।‘


कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया, ‘हां, घुसपैठ हुई थी, लेकिन चीन ने किसी भारतीय क्षेत्र पर कब्जा नहीं किया और हिंसक झड़प में किसी भारतीय जवान की जान नहीं गई।‘ पूर्व गृह मंत्री ने कहा,‘क्या जेपी नड्डा 2015 से 2,264 बार हुई चीनी घुसपैठ पर प्रधानमंत्री से जवाब मांगेगे? मैं बाजी लगा सकता हूं कि वह सवाल पूछने की हिम्मत नहीं करेंगे।‘

बता दें कि भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने लद्दाख में गतिरोध के संदर्भ में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना किए जाने को लेकर सोमवार को उन पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया था कि सिंह ने प्रधानमंत्री के तौर पर भारत की सैकड़ों वर्ग किलोमीटर भूमि चीन को सौंप दी। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि सिंह के कार्यकाल में 2010 से 2013 के बीच पड़ोसी देश ने 600 से ज्यादा बार घुसपैठ की।


Share

Related posts

लेटलतीफ कर्मचारियों की खैर नहीं, होगी कार्रवाई

samacharprahari

‘लव जिहाद’ कानून के खिलाफ 104 पूर्व आईएएस अधिकारियों ने लिखा खत

samacharprahari

विनोद तावड़े पर पैसे बांटने का लगा आरोप

Prem Chand

नवंबर में जीएसटी संग्रह में बढ़ोत्तरी दर्ज

Prem Chand

ISIS के लिए फंडिग मामले में ATS के हत्थे चढ़ा इंजीनियर

samacharprahari

करंसी से खेलना करंट से खेलने जैसा तुगलकी शौक: योगेन्द्र यादव।

samacharprahari