Samachar Prahari
Otherताज़ा खबरराज्य

पीएनबी में दिनदहाड़े 60 लाख की लूट 

Share

पटना। बिहार की राजधानी पटना के बेउर में हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े बैंक में घुसकर लूट को अंजाम दिया है। लूट की यह घटना राजधानी के अनीसाबाद इलाके की है, जहां अपराधियों ने पंजाब नेशनल बैंक को अपना निशाना बनाया। अपराधी बैंक से 60 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, घटना अनिसाबाद स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा की है। यहां हथियारबंद अपराधियों ने लगभग 60 लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया है। बैंक में घुसे हथियारबंद अपराधियों की संख्या 8 से 10 बताई जा रही है। बैंक में घुसते ही अपराधियों ने मैनेजर और ग्राहकों को हथियार के बल पर बंधक बना लिया। बैंक के कर्मियों को एक कमरे में बंद करने के बाद मैनेजर से चाबियां छीनी और लगभग 60 लाख लूट रुपये लूट कर फरार हो गए। अपराधी, बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी की डीवीआर भी अपने साथ ले गए हैं। घटना के बाद बेउर पुलिस मौके पर पहुंचकर केस दर्ज किया।


Share

Related posts

हीरो मोटोक्रोप के हेड पवन मुंजाल के घर इनकम टैक्स विभाग का छापा

Prem Chand

हाई कोर्ट से यस बैंक के को-फाउंडर राणा कपूर को मिली जमानत

Prem Chand

हाई कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में थापर की अर्जी पर ईडी से मांगा जवाब

Girish Chandra

Leave a Comment