ताज़ा खबर
Otherताज़ा खबरराज्य

ओडिशा में समुद्री तूफान की चेतावनी

Share

भुवनेश्वर। हाल ही में अम्फान साइक्लोन के साथ ही प्राकृतिक आपदाओं का सामना कर चुके ओडिशा के तटीय इलाकों में एक बार फिर से समुद्री तूफान आने की आशंका जताई गई है। भारतीय मौसम विभाग ने ओडिशा में साइक्लोनिक आने की जानकारी देते हुए अलर्ट जारी किया है। विभागीय अधिकारी भी तटीय इलाकों की स्थितियों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
सोमवार को जारी किए गए इस अलर्ट में मौसम विभाग ने कहा है कि ओडिशा के अंदरूनी इलाकों और आसपास के क्षेत्रों में समुद्री क्षेत्र में 0.9 किमी-7.6 किमी दक्षिण और चक्रवात बनता दिखाई दे रहा है। यह अगले तीन दिन में उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ सकता है।

अम्फान साइक्लोन के कारण हुआ था नुकसान
बता दें कि ओडिशा में पिछले दिनों अम्फान साइक्लोन के कारण तमाम जिलों में काफी नुकसान हुआ था। अम्फान साइक्लोन के कारण ओडिशा और पश्चिम बंगाल के हिस्सों में भारी बारिश और आंधी के कारण बिजली के ढांचे और कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए थे। इसके अलावा कई लोगों को इस साइक्लोन के कारण जान भी गंवानी पड़ी थी।


Share

Related posts

आंध्र प्रदेश: सोने की थाली में खाने वाले पर शिकंजा, बड़े घोटाले का पर्दाफाश

samacharprahari

जाली बिल से आईटीसी लेने के मामले में छह गिरफ्तार

Prem Chand

मुठभेड़ में सीआरपीएफ जवान शहीद

samacharprahari

टिकट बुकिंग नियम में बदलाव, रेलवे को होगी कमाई

Vinay

हिन्दुस्तान चेंबर ऑफ कॉमर्स कार्यालय शिफ्ट हुआ

samacharprahari

पांच न्यायाधीशों की पीठ करेगी चुनावी बॉन्ड की वैधता पर सुनवाई

samacharprahari