ताज़ा खबर
ताज़ा खबरराज्य

मुठभेड़ में सीआरपीएफ जवान शहीद

Share

मुंबई। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में मंगलवार को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सोलापुर निवासी सीआरपीएफ जवान शहीद हो गया। अधिकारी उसका पार्थिव शरीर उसके पैतृक निवास लाने की तैयारी कर रहे हैं।

कश्मीर के पुलवामा में मंगलवार भारतीय सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराया गया है। हालांकि, आतंकियों से लड़ते हुए सीआरपीएफ के जवान सुनील काले शहीद हुए हैं। सोलापुर के एक अधिकारी ने जिले के बारसी तहसील के पनगांव के निवासी सीआरपीएफ जवान सुनील काले के पुलवामा मुठभेड़ में शहीद होने की पुष्टि की है। अधिकारी ने बताया कि जवान काले साल 2000 में सैन्य सेवा में शामिल हुए थे और पिछले कुछ समय से वह जम्मू-कश्मीर में तैनात थे। उन्होंने कहा, ‘संबंधित अधिकारी जवान के पार्थिव शरीर को वापस लाने की तैयारी में जुटे हैं।’

जम्मू पुलिस के हवाले से बताया गया है कि सीआरपीएफ के जवान के अलावा मुठभेड़ में दो अज्ञात आतंकवादी भी मारे गए हैं। एसएसपी कुपवाड़ा श्रीराम अंबरकर ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बल ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के बुंडजू और लोलाब में मंगलवार की सुबह घेराबंदी करने के बाद तलाशी अभियान शुरू किया था। उसी दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी करनी शुरू कर दी। इस मुठभेड़ में महाराष्ट्र का एक जवान शहीद हो गया।


Share

Related posts

सचिन पायलट और अशोक गहलोत में हो गई सुलह!

samacharprahari

राष्ट्रीय राजधानी और आर्थिक राजधानी के बीच की दूरी घटेगीः गडकरी

Vinay

इस साल पार्टियों को मिला 1100 करोड़ रुपये का चुनावी फंड

samacharprahari

हिंसा के बाद प्रमुख किसान नेताओं पर एफआईआर

samacharprahari

मुंबई के मिल मजदूरों का इंतजार जल्द होगा खत्म

samacharprahari

US-ब्रिटेन ने किए हूतियों के 13 ठिकानों पर हमले

samacharprahari