ताज़ा खबर
Otherताज़ा खबरबिज़नेसराज्य

क्रेडाई ने स्वदेशी अपनाने पर जोर दिया

Share

मुंबई। रियल एस्टेट सेक्टर की अपेक्स बॉडी और देशभर में फैले 20,000 डेवलपर्स की प्रतिनिधि संस्था क्रेडाई ने कहा है कि चीन निर्मित वस्तुओं पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। क्रेडाई ने सदस्यों से अपील की है कि वे स्वदेशी उत्पादों के उपयोग पर जोर दें। क्रेडाई की ओर से गलवान घाटी के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए चीनी वस्तुओं के बहिष्कार करने की अपील की है।
क्रेडाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश मगर ने कहा कि अपने डेवलपर सदस्यों से अपील की गई है कि वे चीनी सामानों पर निर्भर न रहें और अपने कारोबारी गतिविधियों के दौरान ‘स्वदेशी‘ या ‘मेड इन इंडिया‘ प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें। क्रेडाई ने रियल एस्टेट क्षेत्र से जुड़े सभी 250 संबद्ध उद्योगों से भी अनुरोध किया है कि वे स्थानीय स्तर पर उत्पादों के निर्माण को बढ़ावा दें। चीन से आयात होनेवाले सभी प्रोडक्ट को देश में ही निर्माण करने की अपील की गई है। एमएसएमई क्षेत्र से भी स्वदेशी पहल के तहत स्थानीय स्तर पर घरेलू निर्माताओं को समर्थन देने को तैयार रहने को कहा गया है। इस सेक्टर में 52 मिलियन से अधिक कर्मचारी काम कर रहे हैं।


Share

Related posts

11 साल में 66 में से 58 विधानसभा चुनाव हार चुकी कांग्रेस की किस्मत फिर फिसली

samacharprahari

‘कुछ ताकतें’ योगी सरकार को पीछे से चला रही हैं : अखिलेश

Prem Chand

डीपफेक वीडियो पर सरकार की तिरछी नजर, करेगी कड़ी कार्रवाई

samacharprahari

केमिकल फैक्‍ट्री में भीषण आग, 18 लोगों की मौत, 20 सुरक्षित

samacharprahari

अब ब्लैक होल के भी खुलेंगे राज! ISRO ने सुबह-सुबह लॉन्च किया साल का पहला मिशन

samacharprahari

पैरोल पर जेल से बाहर आया हत्या का दोषी एक महिला और नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने पर गिरफ्तार

Prem Chand