ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10एजुकेशनताज़ा खबरभारतराज्य

‘कुछ ताकतें’ योगी सरकार को पीछे से चला रही हैं : अखिलेश

Share

स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर तबादलों पर आपत्ति जताई थी
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश की मौजूदा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार को ‘कुछ ताकतें’ पीछे से चला रही हैं। उप मुख्यमंत्री के पास स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा है, लेकिन उन्होंने तबादलों में नियमों का पालन नहीं किए जाने का सवाल उठाया है।

तबादलों पर सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री यादव ने संवाददाता सम्मेलन में राज्य के मौजूदा उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक द्वारा स्वास्थ्य विभाग में किए गए तबादलों पर सवाल उठाए जाने का जिक्र करते हुए कहा, ‘उप मुख्यमंत्री लखनऊ छोड़कर गए और वापस आए तो उन्हें पता लगा कि उनसे पूछे बगैर स्वास्थ्य विभाग में तबादले कर दिए गए।

डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने सोमवार को विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखते हुए नाराजगी जताई थी और कहा था कि तबादलों में नियमों का पालन नहीं किया गया।

इस पर, अखिलेश ने कहा कि पिछले दिनों उपमुख्यमंत्री ने सरकारी अस्पतालों में सबसे ज्यादा छापेमारी की थी, लेकिन तमाम कमियां मिलने के बावजूद उन्होंने किसी पर भी कार्यवाही की। उपमुख्यमंत्री का जो पत्र आया है कि किसके कहने से तबादले हुए हैं, लगता है, सरकार में कुछ ऐसी ताकतें है जो पीछे से ऑपरेट कर रही हैं।


Share

Related posts

कनाडा में प्‍लेन क्रैश, 2 भारतीय पायलटों की मौत

Prem Chand

भारत को 1.2 डॉलर चुकाने का आदेश

samacharprahari

हनुमानगढ़ी मंदिर में साधु की गला दबाकर हत्‍या

Prem Chand

क्रेडिट सुइस लीक मामले में बैंक ने अकूत संपत्ति को छिपाने में मदद की 

Prem Chand

चुनाव खत्म होते ही बढ़ा पेट्रोल डीजल के दाम

samacharprahari

विद्यार्थियों को स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ देने की मांग

Prem Chand