ताज़ा खबर
OtherPoliticsताज़ा खबरभारत

बीजेपी के विधायक कोरोना संक्रमित, मचा हड़कंप

Share

भोपाल। मध्य प्रदेश के विधायकों में खलबली मची हुई है। मालवा क्षेत्र के बीजेपी विधायक कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उनकी पत्नी की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। कुल 47 लोगों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। बता दें कि यह विधायक शुक्रवार को राज्यसभा के लिए हुई वोटिंग में एमपी विधानसभा में मौजूद थे।

विधायक की रिपोर्ट आने के बाद से भोपाल के राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मचा हुआ है। हाल के दिनों में उनके संपर्क में आए कई बीजेपी विधायकों ने शनिवार सुबह जेपी अस्पताल पहुंचकर अपना कोरोना टेस्ट कराया। शुक्रवार सुबह मंदसौर विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, विधायक देवी सिंह धाकड और दिलीप मकवाना ने जेपी अस्पताल पहुंच कर अपना टेस्ट कराया था। दूसरी ओर, यह मांग भी उठने लगी है कि सभी 206 विधायकों का कोविड 19 टेस्ट कराया जाना चाहिए।

मालवा क्षेत्र के बीजेपी विधायक शुक्रवार को वोटिंग से पहले बीजेपी विधायक दल की बैठक और डिनर पार्टी में भी शामिल हुए थे। इसके अलावा, कई बीजेपी विधायक इस दौरान उनसे व्यक्तिगत संपर्क में भी रहे। विधायक की रिपोर्ट आने के बाद से बीजेपी के अलावा दूसरे दलों के विधायक भी सकते में हैं।


Share

Related posts

ये जो खबरें हैं ना…. 10

samacharprahari

बुल और बियर मार्केट क्या है?

samacharprahari

असमानता सामाजिक और आर्थिक संकट का रूप ले चुकी है: कांग्रेस

samacharprahari

NEET की तर्ज पर MH-CET में भी बड़ा घोटाला! 10वीं-12वीं में फेल होने वाले छात्र बने टॉपर: कांग्रेस

samacharprahari

‘सिस्टम ने जवाब नहीं दिया, किसान ने जीवन छोड़ दिया’

samacharprahari

एमडीएल ने वारशिप ‘इंफाल’ को भारतीय नौसेना को सौंपा

Prem Chand